ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, एक्टर आसिफ बसरा ने की आत्महत्या, कुत्ते की बेल्ट से लगाई फांसी

DESK : बॉलीवुड जगत को एक और बड़ा झटका लगा है. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'काई पो छे' में काम करने वाले बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने आत्महत्या कर ली है. क

बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, एक्टर आसिफ बसरा ने की आत्महत्या, कुत्ते की बेल्ट से लगाई फांसी
First Bihar
2 मिनट

DESK :  बॉलीवुड जगत को एक और बड़ा झटका लगा है. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'काई पो छे' में काम करने वाले बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने आत्महत्या कर ली है. कांगड़ा के एसएसपी विमुक्त रंजन ने इस खबर की पुष्टि की है. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया.


बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा (53) ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में एक कैफे के पास आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते की रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी. हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है. हालांकि, कहा जा रहा है कि वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे.


बताया जा रहा है कि आसिफ बसरा अपनी एक विदेशी महिला दोस्त के साथ धर्मशाला के एक किराए के मकान में रह रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए निकले थे. इसके बाद उन्होंने घर वापस आकर अपने पालतू कुत्ते की रस्सी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया.


दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'काई पो छे' में काम करने के आलावा 'जब वी मेट', 'वन्स अपॉन टाइम इन मुंबई', 'कृष 3', 'एक विलेन' जैसी बड़ी फिल्मों में भी बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने काम किया था. बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा की फिल्म सांझ का अमेरिका में डंका बजा था. 2017 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए बोरैगो स्प्रिंग्स फिल्म फेस्टिवल में सांझ फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया गया था.