ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेहंदी में मां नीलम देवी ने मचाया धमाल, 'मेहंदी लगा के रखना' पर झूमी; VIDEO हो रहा वायरल... ✦पटना यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में 2800 रुपये देकर भी थाली में मिल रहे कीड़े! फीस बढ़ी, लेकिन खाने की गुणवत्ता नहीं; छात्राओं ने खोली मेस की पोल...✦बिहार में गंगा के ऊपर बनेगा 7 KM लंबा रोपवे, पटना से सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक हवा में होगा सफर; 20 पर्यटन स्थलों को मिलेगी सौगात✦Bihar Crime: भोजपुर में मामा की बेटी की शादी में पहुंचे थे 3 दोस्त, अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की हत्या; तीसरा घायल✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेहंदी में मां नीलम देवी ने मचाया धमाल, 'मेहंदी लगा के रखना' पर झूमी; VIDEO हो रहा वायरल... ✦पटना यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में 2800 रुपये देकर भी थाली में मिल रहे कीड़े! फीस बढ़ी, लेकिन खाने की गुणवत्ता नहीं; छात्राओं ने खोली मेस की पोल...✦बिहार में गंगा के ऊपर बनेगा 7 KM लंबा रोपवे, पटना से सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक हवा में होगा सफर; 20 पर्यटन स्थलों को मिलेगी सौगात✦Bihar Crime: भोजपुर में मामा की बेटी की शादी में पहुंचे थे 3 दोस्त, अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की हत्या; तीसरा घायल✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार

BJP सांसद मनोज तिवारी बने पिता, लॉकडाउन में की थी दूसरी शादी

PATNA: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में जश्न का माहौल है. वह पिता बने हैं. उनके घर एक नन्ही परी आई हैं. मनोज तिवारी ने लॉकडाउन में ही दूसरी शादी सिंगर सुरभी तिवारी के साथ की

BJP सांसद मनोज तिवारी बने पिता, लॉकडाउन में की थी दूसरी शादी
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में जश्न का माहौल है. वह पिता बने हैं. उनके घर एक नन्ही परी आई हैं. मनोज तिवारी ने लॉकडाउन में ही दूसरी शादी सिंगर सुरभी तिवारी के साथ की थी. मनोज तिवारी भले बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले हैं. फिलहाल वह उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद हैं. 

सुरभी तिवारी हैं सिंगर

बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी को जब जून में दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया गया था तो उसके बाद ही सिंगर सुरभी तिवारी के साथ मनोज तिवारी ने दूसरी शादी की थी. सुरभी तिवारी बिहार की रहने वाली है. वह पेशे से सिंगर हैं. बताया जा रहा है कि दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में थे. सुरभी की पढ़ाई पटना से हुई है. 

दिल्ली से बीजेपी के सांसद

उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के घर बुधवार को बेटी ने जन्म लिया. मनोज तिवारी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. ट्विटर पर यह जानकारी साझा करने के बाद मनोज तिवारी को ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं. सांसद मनोज तिवारी की एक बेटी और है जो मुंबई में रहकर पढ़ाई करती है. मनोज तिवारी ने 2013 में बीजेपी का दामन थामा था और 2014 के लोकसभा चुनावों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को हराया था. 2019 में एक बार फिर उत्तर पूर्वी दिल्ली की ही सीट से मनोज तिवारी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और विजयी रहे.

टैग्स