ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

यूट्यूब वीकली चार्ट में खेसारी का कब्जा, पवन सिंह पीछे... भोजपुरी गानों में जबरदस्त टक्कर

Pawan Singh Vs Khesari Lal: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में यूट्यूब वीकली चार्ट (3 से 9 अप्रैल) में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां खेसारी लाल यादव ने टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। उनके गाने “कमर में दागी” ने सबसे ज्यादा व्यूज के साथ नंबर 1...

यूट्यूब वीकली चार्ट में खेसारी का कब्जा, पवन सिंह पीछे... भोजपुरी गानों में जबरदस्त टक्कर
Ramakant kumar
4 मिनट

Pawan Singh Vs Khesari Lal: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों यूट्यूब चार्ट पर वर्चस्व की जंग तेज हो गई है। हर हफ्ते नए गानों के बीच व्यूज की होड़ इस कदर बढ़ गई है कि दर्शकों का रुझान साफ तौर पर स्टार्स की पॉपुलैरिटी तय कर रहा है। 3 से 9 अप्रैल के बीच जारी हुए वीकली चार्ट में इस बार खेसारी लाल यादव ने जबरदस्त बढ़त बनाते हुए खुद को टॉप पर स्थापित कर लिया है, जबकि पवन सिंह पिछड़ते नजर आए।


नंबर 1 पर ‘कमर में दागी’ का धमाका

इस हफ्ते चार्ट में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला गाने “कमर में दागी” में। यह गाना पिछले हफ्ते तीसरे नंबर पर था, लेकिन इस बार सीधे नंबर 1 पर पहुंच गया।

यूट्यूब वीकली चार्ट में खेसारी का कब्जा, पवन सिंह पीछे... भोजपुरी गानों में जबरदस्त टक्कर

इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। एक हफ्ते में 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ इसने बाकी सभी गानों को पीछे छोड़ दिया।


दूसरे नंबर पर ‘गरमी गरम बिया’ कायम

चार्ट के दूसरे स्थान पर गाना “गरमी गरम बिया” बना हुआ है। यह गाना पिछले हफ्ते नंबर 1 पर था, लेकिन इस बार एक पायदान नीचे आ गया।

यूट्यूब वीकली चार्ट में खेसारी का कब्जा, पवन सिंह पीछे... भोजपुरी गानों में जबरदस्त टक्कर

खेसारी और शिल्पी राज की जोड़ी का यह गाना अभी भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसे 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।


तीसरे नंबर पर ‘रोटी गरम’ की धूम

तीसरे स्थान पर गाना “रोटी गरम” बना हुआ है, जिसमें नम्रता मल्ला और खेसारी लाल यादव की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

यूट्यूब वीकली चार्ट में खेसारी का कब्जा, पवन सिंह पीछे... भोजपुरी गानों में जबरदस्त टक्कर

इस गाने को भी खेसारी और शिल्पी राज ने गाया है और इसे 3.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। डांस और म्यूजिक का यह कॉम्बिनेशन युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।


चौथे नंबर पर ‘साड़ी के मोतिया’ की स्थिर पकड़

गाना “साड़ी के मोतिया” इस हफ्ते चौथे स्थान पर है। यह गाना पिछले कई हफ्तों से लगातार चार्ट में बना हुआ है, जो इसकी स्थिर लोकप्रियता को दर्शाता है।

यूट्यूब वीकली चार्ट में खेसारी का कब्जा, पवन सिंह पीछे... भोजपुरी गानों में जबरदस्त टक्कर

इसे प्रतिभा राज ने गाया है और यह धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना रहा है।


पांचवें नंबर पर खिसका ‘राजाजी के दिलवा’

वहीं पवन सिंह का गाना “राजाजी के दिलवा” इस बार पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। यह गाना पहले चौथे स्थान पर था, लेकिन इस हफ्ते एक पायदान नीचे आ गया।

यूट्यूब वीकली चार्ट में खेसारी का कब्जा, पवन सिंह पीछे... भोजपुरी गानों में जबरदस्त टक्कर

करीब 27 हफ्तों से चार्ट में बने इस गाने को इस हफ्ते 3.35 मिलियन व्यूज मिले हैं।


खेसारी बनाम पवन: कौन भारी?

अगर पूरे चार्ट पर नजर डालें तो इस हफ्ते मुकाबला साफ तौर पर खेसारी लाल यादव के पक्ष में जाता दिख रहा है। टॉप 5 में उनके तीन गानों—“कमर में दागी”, “गरमी गरम बिया” और “रोटी गरम”—का शामिल होना यह साबित करता है कि इस समय यूट्यूब पर उनका क्रेज सबसे ज्यादा है।

यूट्यूब वीकली चार्ट में खेसारी का कब्जा, पवन सिंह पीछे... भोजपुरी गानों में जबरदस्त टक्कर

दूसरी ओर पवन सिंह का गाना “राजाजी के दिलवा” भले ही लंबे समय से चार्ट में बना हुआ है, लेकिन इस बार वह टॉप पर पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाया।


भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में यह मुकाबला आगे और दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि दोनों ही सितारे अपने-अपने फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रियता रखते हैं और आने वाले समय में यह जंग और तेज हो सकती है।