ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Bharti Singh Second Baby: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने दी दूसरी बार खुशखबरी, घर आया नन्हां मेहमान

Bharti Singh Second Baby: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति, राइटर-होस्ट हर्ष लिम्बाचिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है, जिससे उनकी फैमिली और भी बड़ी हो गई है और घर का माहौल खुशियों से भर गया है।

Bharti Singh Second Baby
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bharti Singh Second Baby: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति, राइटर-होस्ट हर्ष लिम्बाचिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है, जिससे उनकी फैमिली और भी बड़ी हो गई है और घर का माहौल खुशियों से भर गया है। हालांकि, अभी तक दोनों की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।


भारती और हर्ष ने दूसरी बार खुशखबरी को बेहद खास अंदाज में अपने फैंस के साथ साझा किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 दिसंबर 2025 की सुबह ही भारती ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है और दोनों स्वस्थ हैं। फैंस अब दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट और परिवार के पहले झलकियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


गोला को दिया भाई

टेली टॉक की रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल ने अपने पहले बेटे गोला के बाद इस बार भी बेबी बॉय का स्वागत किया है। भारती ने 2022 में अपने पहले बेटे गोला को जन्म दिया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया और अब उसके छोटे भाई के आने से खुशी दोगुनी हो गई है। हालांकि, कपल ने हमेशा से एक बेटी की इच्छा जताई है, लेकिन इस बार भी परिवार में खुशियों का माहौल रहा।


प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ का बैलेंस

पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी भारती आखिरी समय तक काम करती रहीं, और इस बार भी उन्होंने यही दिखाया कि कैसे एक स्टार अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को संतुलित करती है। “लाफ्टर शेफ” के तीसरे सीजन के सेट पर भी कलाकारों ने उनके लिए स्पेशल सरप्राइज बेबी शॉवर आयोजित किया था, जो भारती और हर्ष के लिए बेहद यादगार रहा।


भारती और हर्ष टीवी के सबसे पसंदीदा कपल में शामिल हैं। उनके बेटे गोला की पॉपुलैरिटी पहले से ही सोशल मीडिया पर है, और अब छोटे भाई के आने से फैंस की खुशी और उत्साह दोगुना हो गया है। फैंस अब बेसब्री से कपल की ओर से आने वाली पोस्ट और फैमिली की झलकियों का इंतजार कर रहे हैं।