ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

भोजपुरी सिंगर गोलू राजा को स्टेज पर मारी गोली, BJP नेता के बेटे के बर्थडे पार्टी में घटना को दिया अंजाम

BALIYA: बीजेपी के एक नेता के बेटे के जन्मदिन पार्टी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें भोजपुरी सिंगर गोलू राज को बुलाया गया था. वह डांसरों के साथ स्टेज पर थे. इस दौरान

भोजपुरी सिंगर गोलू राजा को स्टेज पर मारी गोली, BJP नेता के बेटे के बर्थडे पार्टी में घटना को दिया अंजाम
Manish Kumar
2 मिनट

BALIYA:  बीजेपी के एक नेता के बेटे के जन्मदिन पार्टी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें भोजपुरी सिंगर गोलू राज को बुलाया गया था. वह डांसरों के साथ स्टेज पर थे. इस दौरान ही भीड़ में शामिल  एक शख्स ने फायरिंग की है. यह गोली सिंगर गोलू राजा को लग गई. यह घटना गड़वार थाना क्षेत्र के महाकरपुर गांव की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गोलू राजा के दाहिने हाथ में गोली लगी है. उनको इलाज के लिए पहले मऊ भेजा गया है. फिर वहां से बक्सर भेजा गया है. उनकी स्थिति खतरे से बाहर बजायी जा रही है. फिलहाल बक्सर के एक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है.

अफरा-तफरी का हो गया माहौल

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. स्टेज पर कई डांसर भी मौजूद थी. सिंगर निशा उपाध्याय के साथ कार्यक्रम पेश कर रहे थे. इसी दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गयी. एक गोली गायक गोलू राजा की बांह में लगी. वे मंच से कूदकर नीचे भागे.  इस घटना में बाकी कलाकार सुरक्षित बच गए है. अब तक केस दर्ज नहीं कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बता दें कि गोलू राजा आरा जिले के नवाडीह थाना क्षेत्र के सिगरहटा गांव के रहने वाले हैं. वह एलबम में गाना गा चुके हैं. इसके अलावे वह कुछ फिल्मों में भी काम किए है. कई स्टेज शो भी कर चुके हैं.

टैग्स