ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

पानी में डूबे बिहार के लिए आगे आये फिल्मी सितारे, मनोज वाजपेयी से लेकर पंकज त्रिपाठी ने की मदद की अपील

PATNA : पानी में डूबे पटना और बिहार के दूसरे जिलों के लोगों की मदद के लिए बिहारी फिल्मी सितारे आगे आये हैं. मनोज वाजपेयी से लेकर पंकज त्रिपाठी ने बिहार की मदद के लिए मुख्यमंत्री रा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पानी में डूबे पटना और बिहार के दूसरे जिलों के लोगों की मदद के लिए बिहारी फिल्मी सितारे आगे आये हैं. मनोज वाजपेयी से लेकर पंकज त्रिपाठी ने बिहार की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद देने की अपील की है.

बिहार के लिए चिंतित मनोज वाजपेयी

बिहारी अभिनेता मनोज वाजपेयी ने ट्वीटर पर बिहार की हालत को लेकर लगातार चिंता जतायी है. ट्वीटर पर उन्होंने भारी बारिश से पटना समेत बिहार के दूसरे हिस्सों में बिगड़ रहे हालात पर कई दफे अपनी चिंता जाहिर की है. मनोज वाजपेयी ने लोगों से बाढ से पीडित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद देने की भी अपील की है. मनोज वाजपेयी की अपील के बाद कई लोगों ने सीएम रिलीफ फंड में पैसे दिये हैं.

पंकज त्रिपाठी ने भी की अपील

बिहार के एक और अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भी बाढपीड़ितों के लिए मदद की अपील की है. ट्वीटर पर पंकज त्रिपाठी ने लिखा है “बिहार को हम सबके मदद की ज़रूरत है,इस वक़्त.नीचे डिटेल है मुख्यमंत्री राहत कोष का.मेरी संवेदना और प्रार्थना है,हालात जल्दी बेहतर हों.”  पंकज त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री राहत कोष का लिंक भी शेयर किया है.