ब्रेकिंग
अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल: वार्ड पार्षद पर जानलेवा हमला, पिस्टल के बट से फोड़ा सिरहाथ में चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर भी नहीं उतरी, फिर जो हुआ...बिहार में कचरे से ऊर्जा बनाने की तैयारी, 4 शहरों में लगेंगे CBG प्लांट; नगर निकाय देंगे जमीनबिहार में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत; 2 गंभीरचिराग की पार्टी के विधायक अमित रानू दो दर्जन मामलों में नामजद, भाई की तलाश में 5 जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशअतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल: वार्ड पार्षद पर जानलेवा हमला, पिस्टल के बट से फोड़ा सिरहाथ में चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर भी नहीं उतरी, फिर जो हुआ...बिहार में कचरे से ऊर्जा बनाने की तैयारी, 4 शहरों में लगेंगे CBG प्लांट; नगर निकाय देंगे जमीनबिहार में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत; 2 गंभीरचिराग की पार्टी के विधायक अमित रानू दो दर्जन मामलों में नामजद, भाई की तलाश में 5 जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

आशा भोसले की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पोती ने बताया हालत स्थिर

दिग्गज गायिका आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें थकान और छाती में संक्रमण की शिकायत है, जबकि पोती ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

बिहार न्यूज
डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा इलाज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUMBAI: बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले को शनिवार की शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें अत्यधिक थकान और छाती में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया।


शुरुआत में यह खबर सामने आई थी कि उन्हें हार्ट अटैक आया है, लेकिन बाद में उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि आशा भोसले को हार्ट अटैक नहीं हुआ है, बल्कि थकान और छाती के संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।


आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले की बेटी जनाई भोसले ने लिखा कि उनकी दादी की हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी सेहत में सुधार होगा और वे घर लौट आएंगी। 


बता दें कि आशा भोसले ने हाल ही में 8 सितंबर 2025 को अपना 92वां जन्मदिन मनाया था। 92 वर्ष की उम्र में भी उनकी आवाज में वही मिठास और जादू बरकरार है, जिसने दशकों से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया है।


अपने लंबे संगीत करियर में आशा भोसले ने 12,000 से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी है और 14 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाए हैं। हालांकि उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है। बचपन में ही पिता का साया उठ जाने के बाद उन्होंने कम उम्र में ही जिम्मेदारियां संभालीं।


16 वर्ष की उम्र में उन्होंने परिवार के विरोध के बावजूद गणपतराव भोसले से शादी कर ली थी, जिसके बाद उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जीवन के शुरुआती दौर में उन्हें घरेलू हिंसा और संघर्षों से भी गुजरना पड़ा।


इसके बावजूद उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। एक समय ऐसा भी था जब उनकी आवाज को अस्वीकार कर दिया गया था, लेकिन आगे चलकर वही आवाज भारतीय संगीत की पहचान बन गई।

टैग्स