ब्रेकिंग
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

सलमान की 'अंतिम' ब्लॉकबस्टर लिस्ट में शामिल, वरुण धवन भी हो सकते हैं फिल्म का हिस्सा

DESK : मेगा बजट फिल्म 'अंतिम' को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. आपको बता दें कि इसके डायरेक्टर महेश मांजरेकर हैं. वैसे तो इस मूवी के जरिए आयुष शर

सलमान की 'अंतिम' ब्लॉकबस्टर लिस्ट में शामिल, वरुण धवन भी हो सकते हैं फिल्म का हिस्सा
First Bihar
3 मिनट

DESK : मेगा बजट फिल्म 'अंतिम' को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. आपको बता दें कि इसके डायरेक्टर महेश मांजरेकर हैं. वैसे तो इस मूवी के जरिए आयुष शर्मा इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इस फिल्म के सुर्ख़ियों में रहने की वजह सलमान खान को बताया जा रहा है. 


हाल ही में 'अंतिम' का एक टीज़र भी लॉन्च किया गया था, जिसमें सलमान खान काफी अलग अंदाज में नज़र आये थे. उनका लुक उनकी अब तक की सभी फिल्मों से काफी अलग था, एक सीन में सिर पर पगड़ी बांधे सलामन खान गुंडों की तरफ तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं. उस टीज़र को देखने के बाद से ही 'अंतिम' को ब्लॉकबस्टर फिल्म बताया जा रहा है. अब उसमें और ज्यादा इजाफा होने जा रहा है. ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि 'अंतिम' में सलमान खान के साथ वरुण धवन भी नजर आने वाले हैं.


आपको बता दें कि 'अंतिम' में एक जबरदस्त पार्टी नंबर रखा जाएगा. गाने को एकदम मुंबईकर स्टाइल में शूट करने की तैयारी है. उस गाने में चार चांद लगाने के लिए मेकर्स वरुण को साथ लेने का मन बना रहे हैं. खबरों के मुताबिक 'अंतिम' में वरुण धवन का भी एक रोल होने जा रहा है. इसमें बस फर्क इतना होगा कि वे इस कहानी का हिस्सा नहीं होंगे, बल्कि वे सलमान संग एक गाने पर डांस करेंगे.


खबरों के मुताबिक इस गाने को देर रात मुंबई के किसी स्टूडियो में शूट किया जाएगा. वहीं दूसरी ओर वरुण धवन भी इस स्पेशल गाने के लिए अपने बिजी शेड्यूल से दो दिन निकालने की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म की बात करें तो इसे इसी साल रिलीज किया जा सकता है. फिलहाल सलमान और आयुष इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान और आयुष के बीच जबरदस्त एक्शन सीन्स दिखने की उम्मीद है. वहीं दूसरी ओर वरुण धवन भी अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने जा रहे हैं. बहुत जल्द ही वे इंटेंस ट्रेनिंग लेने वाले हैं. जल्द ही वो अपना वजन भी काफी कम करते दिखेंगे. ये सारी चीजें एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए करने जा रहे हैं.