ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

किन्नर की भूमिका में दिखेंगे अक्षय, कियारा आडवाणी भी होंगी साथ

DESK : अपनी अभिनय के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म मिशन मंगल को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. फिल्म के रिलीज ह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : अपनी अभिनय के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म मिशन मंगल को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. फिल्म के रिलीज होते ही अपनी आगामी फिल्म में उनकी व्यस्तता नज़र आ रही है.अक्षय अपनी आगामी फिल्म 'लक्ष्मी बम' की शूटिंग पूरी करने में जुटे है. इसी बीच फिल्म के सेट से अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अक्षय कुमार की एक तस्वीर सामने आ रही है. आपको बता दें कि इससे पहले कियारा आडवाणी चॉकलेट बॉय शाहिद कपूर के साथ 'कबीर सिंह' में नजर आ चुकी हैं. हर बार अपने अलग अंदाज़ के लिए चर्चा में रहने वाले और कुछ नया करने वाले अक्षय कुमार इस फिल्म में बिल्कुल अलग लुक में नज़र आएंगे. कियारा आडवाणी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में अक्षय कुमार के साथ कियारा काफी स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं. दोनों ने ब्लैक कलर का ऑउटफिट पहना हुआ है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए कियारा ने लिखा है- LAXMMI और इसके साथ एक बम वाला इमोजी बनाया है. https://www.instagram.com/p/B1Yn0monqRC/?utm_source=ig_web_copy_link आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार एक किन्नर का किरदार निभाते नज़र आएंगे. कुछ महीने पहले ही अक्षय ने फिल्म का फर्स्टलुक शेयर किया था जो फैंस को काफी पसंद आया था. इस फिल्म में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म 'लक्ष्मी बम' अगले साल 5 जून को रिलीज होगी.यह फिल्म सुपरहिट तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुनी 2 : कंचना' का रीमेक है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

15

FirstBihar संवाददाता