ब्रेकिंग
Success Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानी

Bihar News: ‘हम तो तुम्हें कुत्ता ही समझते हैं, दम है तो..’ पवन सिंह के गांव पहुंचकर क्या बोल गईं अक्षरा सिंह? देखिए.. Video

Bihar News: भोजपुर के बखोरापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची अक्षरा सिंह ने ऐसी बात कह दी कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। अक्षरा ने कहा कि “हम तो तुम्हें कुत्ता ही सम

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News: भोजपुर के बखोरापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची अक्षरा सिंह ने ऐसी बात कह दी कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। अक्षरा ने कहा कि “हम तो तुम्हें कुत्ता ही समझते हैं, दम है तो सामने से आकर बात करो”। आखिर ऐसी कौन सी बात थी कि अक्षरा ने मंच से इस तरह की बात कह दी?


दरअसल, बिहार के आरा में भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह ने सरेआम दर्शकों को गाली दी। हिन्दू नव वर्ष कार्यक्रम के दौरान बखोरापुर में रविवार के रात ये घटना हुई, जहां भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह सरेआम दर्शकों को कुत्ता जैसे शब्द का प्रयोग किया, लेकिन आयोजकों को कोई दिलचस्पी नहीं दिखी कि कलाकार को गलत शब्द का इस्तेमाल करने से रोका जाए।


बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर गांव में उद्योगपति अजय सिंह के द्वारा रविवार 30 मार्च को हिन्दू नववर्ष मनाया जा रहा था। इस कार्यक्रम में कई भोजपुरी और अन्य कलाकारों को सिरकत करने के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसमें अक्षरा सिंह भी आई थीं। सब कुछ ठीक चल रहा था, इसी बीच दर्शकों में से कोई हूटिंग किया या पवन सिंह को लेकर कॉमेंट पास किया।


जिसके बाद अक्षरा सिंह मंच से आग बबूला होते हुए गाना गा रहे साथी कलाकार के मायक को रोकवा दी और दर्शकों को चैलेंज करने लगी कि हिम्मत हो तो आगे आयें। उन्होंने कहा कि मैं शेरनी हूं डरने वालो में से नहीं हूं और तुमलोगो को मैं कुत्ता ही कह सकती हूं, इससे ज्यादा के लायक नही हो। देर रात हुए प्रोग्राम में अक्षरा सिंह के द्वारा बोला गया वीडियो दिन में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


वीडियो वायरल होने के बाद शहर में तमाम चर्चाएं भी होने लगी। कोई बोल रहा कि पवन सिंह के घर में आकर अक्षरा सिंह ने भोजपुरिया लोगों को गाली दे दी, तो सोशल मीडिया पर लिख रहा है कि चितौड़गढ़ में आकर राजपूतों को गाली दे कर चली गई।


बता दें कि बखोरापुर गांव में पहले भी बड़े-बड़े कलाकार आकर देवी जागरण और कई प्रोग्राम कर चुके है लेकिन ऐसा गाली-गलौज खुलेआम मंच से कभी नही हुआ था। इस बार हिन्दू नव वर्ष मनाया जा रहा था जिसमें ऐसे कारनामे की आलोचना खूब हो रही है हालांकि भोजपुर जिला में पहली बार धूमधाम से हिन्दू नव वर्ष को मनाया गया, जिसकी सराहना हर तरफ हो रही है लेकिन अक्षरा सिंह के शब्द और गाली की आलोचना भी सोशल मीडिया से लेकर चौक चौराहे पर हो रही है।