ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

बॉलीवुड में छाई शोक की लहर, अमिताभ बच्चन की 'ऑनस्क्रीन' मां का कोरोना से निधन

DESK :साल 2020 में बॉलीवुड से एक के बाद एक लगातार बुरी खबर सामने आ रही है. कई अभिनेता और अभिनेत्री इस साल अपने फैंस को हमेशा के लिए अलविदा कह चुके हैं. मंगलवार को दिग्गज टीवी और फिल्म ए

बॉलीवुड में छाई शोक की लहर, अमिताभ बच्चन की 'ऑनस्क्रीन' मां का कोरोना से निधन
Anamika
2 मिनट

DESK :साल 2020 में बॉलीवुड से एक के बाद एक लगातार बुरी खबर सामने आ रही है. कई अभिनेता और अभिनेत्री इस साल अपने फैंस को हमेशा के लिए अलविदा कह चुके हैं. 

मंगलवार को दिग्गज टीवी और फिल्म एक्ट्रेस आशालता वाबगांवकर का कोरोना से निधन हो गया. वो  79 साल की थीं और कुछ दिनों पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सतारा  के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सास ली.


बता दें कि आशालता  मराठी टीवी सीरियल आई कालूबाई के लिए शूटिंग कर रही थीं इस दौरान आशालता समेत सीरियल के 20 क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. आशालता  के निधन से बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है. आशालता ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी.उन्होंने 100 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था। आशालता ने बासु चटर्जी की फिल्म अपने पराये से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्होंने अंकुश, आहिस्ता-आहिस्ता, वो सात दिन, नमक हलाल जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया था. वे जंजीर में अमिताभ बच्चन की सौतेली मां बनी थीं.