ब्रेकिंग
‘पहले पंखा-पानी चाहिए’… गया में स्कूल के बच्चों ने SDM ऑफिस पहुंचकर खोली बदहाल व्यवस्था की पोल, 7 दिन में सुधार का अल्टीमेटमBihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में सरेंडर के बाद गोली मारने का दावाBankipur By Election 2026: बांकीपुर में वोटिंग ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, सिर्फ 34.30% मतदान; किसे होगा फायदा?Bihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेटसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत‘पहले पंखा-पानी चाहिए’… गया में स्कूल के बच्चों ने SDM ऑफिस पहुंचकर खोली बदहाल व्यवस्था की पोल, 7 दिन में सुधार का अल्टीमेटमBihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में सरेंडर के बाद गोली मारने का दावाBankipur By Election 2026: बांकीपुर में वोटिंग ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, सिर्फ 34.30% मतदान; किसे होगा फायदा?Bihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेटसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

Pawan Singh: पावर स्टार पवन सिंह के घर में भीषण चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर फरार हुए चोर

Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के आरा स्थित घर में देर रात चोरी हुई। चोर जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pawan Singh
© google
Mukesh Srivastava
5 मिनट

Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के घर में देर रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने पवन सिंह के बिहार के आरा शहर स्थित मारुति नगर मोहल्ले में स्थित मकान को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, चोर घर से कई बेशकीमती जेवरात और नकद पैसे चुराकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


दरअसल, बिहार के आरा में चोरों ने एक बार फिर से एक बड़ा हाथ मारा है। चोरों ने इस बार भोजपुरी जगत के पावर स्टार पवन सिंह के घर को शिकार बनाया है। पवन सिंह के दूसरे घर में रात के अंधेरे में चोरों ने खिड़की खोलकर करीब 15 लाख के गहने उड़ा ले गए हैं। इस मामले को लेकर पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह ने स्थानीय थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई है। इस घर पर पवन सिंह के सास ससुर रहते थे। इन दोनों के अलावा इस घर में कोई भी नहीं था। रात के अंधेरे में यह घटना घटी है। उस दौरान दोनों ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। तभी चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 


पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौंवा वार्ड नंबर 5 में पवन सिंह के दूसरे घर की है। जहां 23 जून की रात चोरों ने खिड़की खोलकर करीब 15 लाख की ज्वेलरी, 30 रायफल की गोली समेत 15 हजार नगद चोर उड़ा ले गए है। इस मामले को लेकर पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह ने बताया कि इस घर में पवन सिंह के सास ससुर रहते थे। इन दोनों के अलावा कोई नहीं रहता था। सुबह मुझे खबर मिली की दरवाजा अंदर से बंद है तो मैं सुबह आया। तो पता चला कि चोर अंदर से खिड़की को पेचकस के जरिए खोलकर अंदर रखे गहने, राइफल की गोली और नगद उड़ा ले गए हैं। 


उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही की राइफल को चोरों ने नहीं उड़ाया। हालांकि इस मामले में रानू सिंह के द्वारा भोजपुर एसपी को सूचित कर दिया गया है। साथ ही नगर थाना में एक प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। इसके बाद पुलिस पवन सिंह के घर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली है। साथ ही एफएसएल की टीम भी पहुंचने वाली है। रानू सिंह ने बताया कि इस मामले को पवन सिंह को भी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने एसपी से बात किया है। वहीं पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह की माता कलावती देवी और उनके पति सुनील कुमार सिंह रहते थे। दोनों ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। तभी चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 


इसी घर में पवन सिंह का स्टूडियो भी है लेकिन चोर वहां तक नहीं पहुंचे। नीचे से ही सारी चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। वहीं पवन सिंह की सास कलावती देवी ने बताया कि दो कंगन, लक्ष्मी चैन, एक नवाबी चैन, एक मंगलसूत्र, दो सिकड़ी, दो अंगूठी, चार जोड़ा छागल मिलाकर करीब 15 लाख की चोरी की गई है। जब सुबह मैंने दरवाजा खोला तो, दरवाजा नहीं खुल रहा था। जिसके बाद मैंने अपने पति से बोला कि जाकर के गली से देखिए क्या हुआ है। तब जाकर के पता चला कि चोरों ने खिड़की खोलकर चोरी की घटना का अंजाम दिया है। जिसके बाद मैं पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह को फोन कर सारी घटना बताई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नगर थाना की पुलिस टीम के अलावा पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और छानबीन शुरू कर दी गई है। चोरों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत है। पुलिस ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बता दें कि बिहार में चोरी की घटनाओं में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। बेखौफ चोरी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में तांडव मचा रहे है। सोमवार की रात चोरों ने पटना के वीवीआईपी इलाके को अपना निशाना बनाया। चोरों ने पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम के सरकारी आवास पर चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज दे दिया है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता