ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

सुशांत की तरह उलझी है उत्कर्ष के मौत की गुत्थी, परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया

MUZAFFARPUR : एक्टर अक्षत उत्कर्ष की मौत की गुत्थी सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही उलझती जा रही है. भोजपुरी एक्टर अक्षत उत्कर्ष की मौत के बाद उनके परिवार वालों का दावा है कि अक्षत की

सुशांत की तरह उलझी है उत्कर्ष के मौत की गुत्थी, परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया
Manish Kumar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : एक्टर अक्षत उत्कर्ष की मौत की गुत्थी सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही उलझती जा रही है. भोजपुरी एक्टर अक्षत उत्कर्ष की मौत के बाद उनके परिवार वालों का दावा है कि अक्षत की हत्या की गई .अक्षत के पिता राजीव चौधरी ने कहा है कि अक्षत की हत्या उसकी रूम पार्टनर स्नेहा चौहान ने कराई है.

मुजफ्फरपुर में पिता ने दर्ज कराया केस

अक्षत के पिता ने मुजफ्फरपुर के नगर थाना में बेटे की हत्या का केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. आवेदन पर डीएसपी ने उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है. अक्षत के पिता ने आरोप लगाया है कि स्नेहा अक्षत पर अपनी बहन के माध्यम से शादी करने के लिए दबाव बना रही थी. लेकिन अक्षत ने शादी करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह अपने परिजनों के मर्जी के खिलाफ शादी नहीं करेगा. इस बात से नाराज स्नेहा ने अक्षत की हत्या कर दी. 

अक्षत के पिता ने कहा कि 27 सितंबर की रात अक्षत ने रात 9 बजे बात की थी. उस समय वह डरा हुआ था. उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. जव वह कॉल किए तो कोई रिसीव नहीं किया. बाद में स्नेहा ने अक्षत के फुफेरे भाई को कॉल कर बताया कि अक्षत ने सुसाइड कर ली है. 

टैग्स