ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

South India Hill Stations : शिमला-मनाली को भी भूल जाएंगे जब साउथ के इन हिल स्टेशनों पर बिताएंगे अप्रैल की गर्मी, मन मोह लेगी यहां की खूबसूरती

South India Hill Stations : गर्मियाँ शुरू होते ही लोग ठंडी हवाओं और हरे-भरे पहाड़ों की तलाश में हिल स्टेशनों का रुख करते हैं। आमतौर पर हिमाचल के शिमला-मनाली या उत्तराखंड की वादियाँ ही लोगों की पहली पसंद बनती हैं, लेकिन क्या आपने कभी साउथ इंडिया के हि

South India Hill Stations
साउथ इंडिया हिल स्टेशन
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
4 मिनट

South India Hill Stations : अप्रैल का महीना गर्मी से राहत पाने और नई जगहों की सैर के लिए बिल्कुल सही है। नॉर्थ में शिमला-मनाली और साउथ में ऊटी और मुन्नार से इतर भी कई शानदार हिल स्टेशन हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति से आपका दिल जीत लेंगे। तो इस बार कुछ अलग ट्राई करिए और साउथ के इन खूबसूरत हिल स्टेशनों की सैर पर निकल जाईये।


कोल्ली हिल्स, तमिलनाडु 

अगर आपको रोड ट्रिप का शौक है, तो तमिलनाडु का कोल्ली हिल्स आपके लिए बना है। घुमावदार रास्तों से गुजरते हुए यहाँ की शांत वादियाँ और हरी-भरी पहाड़ियाँ आपको सुकून का एहसास देंगी। यहाँ का अगया गंगई झरना प्रकृति का एक अनमोल तोहफा है, जहाँ पानी की कल-कल और ठंडी हवा आपकी थकान मिटा देगी। कोल्ली हिल्स में न फैंसी रिसॉर्ट्स की चकाचौंध है, न भीड़ का शोर - बस शुद्ध प्रकृति और शांति। अप्रैल में यहाँ का मौसम गर्मी से राहत देने वाला होता है, जो इसे परफेक्ट बनाता है।


अरकू घाटी, आंध्र प्रदेश 

साउथ में कॉफी बागानों की बात हो और कूर्ग के अलावा कुछ याद आए, तो वह है अरकू घाटी। आंध्र प्रदेश में बसी यह जगह कॉफी के सुंदर बागानों, लुभावने नजारों और आदिवासी संस्कृति के लिए जानी जाती है। यहाँ की बोर्रा गुफाएँ आपको हैरान कर देंगी, जो प्राकृतिक चमत्कार का शानदार नमूना हैं। अप्रैल में यहाँ का मौसम ठंडा और सुखद रहता है, जो घूमने के लिए बेस्ट है। यहाँ की शांत वादियाँ और स्थानीय खान-पान का स्वाद आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे।


अथिरापल्ली, केरल 

केरल का अथिरापल्ली हिल स्टेशन गर्मियों में एक छिपा हुआ खजाना है। यहाँ का अथिरापल्ली झरना, जो केरल का सबसे बड़ा झरना है, अपनी खूबसूरती से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है। अप्रैल में मानसून से पहले यहाँ आना एकदम सही है, क्योंकि झरने का पानी पूरे वेग में होता है और मौसम भी खुशनुमा रहता है। अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं, तो बाहुबली और रावण जैसी मूवीज में दिखे इस झरने को देखकर तुरंत पहचान जाएँगे। यहाँ की हरियाली और शांति आपकी छुट्टियों को खास बना देगी।


यरकौड, तमिलनाडु 

यह सोचना गलत है कि खूबसूरत हिल स्टेशन सिर्फ उत्तर भारत में ही हैं। तमिलनाडु का यरकौड इसका जीता-जागता सबूत है। 4,970 फीट की ऊँचाई पर बसा यह हिल स्टेशन कॉफी बागानों, शांत झीलों और ठंडी हवा के लिए मशहूर है। यहाँ का मौसम कभी बहुत गर्म नहीं होता, जो इसे अप्रैल की सैर के लिए आदर्श बनाता है। यरकौड झील के किनारे बैठकर सुकून भरे पल बिताएँ या पगोडा पॉइंट से सूर्यास्त का नजारा देखें, यहाँ की सादगी और प्रकृति का जादू आपको बार-बार बुलाएगा।


वागामोन, केरल 

केरल का यह हिल स्टेशन हरे-भरे घास के मैदानों, देवदार के जंगलों और धुंध से ढकी पहाड़ियों का अनोखा मेल है। अप्रैल में यहाँ का ठंडा मौसम गर्मी से राहत देता है। रोमांच पसंद लोगों के लिए यहाँ पैराग्लाइडिंग का मजा है, तो शांति चाहने वाले वागामोन झील के किनारे पिकनिक मना सकते हैं। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि इसे केरल का "हिडन जेम" कहा जाता है।