ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

World Noodles Day 2025: हर देश की अपनी नूडल्स स्टोरी! क्या आपने चखी हैं ये 5 जबरदस्त नूडल्स की डिशेज?

World Noodles Day 2025:नूडल्स दुनियाभर में सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक हैं। हर देश में इसे अलग अंदाज़ में बनाया जाता है, जिसे लोग बड़े चाउ से खाते है.आज के इस खास दिन पर आइए जानते हैं कुछ प्रसिद्ध नूडल डिशेज के नाम.......

World Noodles Day
World Noodles Day
© Google World Noodles Day 2025: नूडल्स एक ऐसा फूड ह
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

World Noodles Day 2025: नूडल्स एक ऐसा फूड है जिसे लगभग हर किसी ने कभी न कभी जरूर खाया है। चाहे जल्दी में कुछ खाना हो या सिर्फ स्वाद की इच्छा हो, इंस्टेंट नूडल्स हर किसी की पसंद बन चुके हैं। यही वजह है कि नूडल्स आज दुनियाभर में सबसे ज़्यादा खाए जाने वाले फूड्स में से एक हैं।नूडल्स से अलग-अलग देशों में तरह-तरह की स्वादिष्ट डिशेज बनती हैं। इस वर्ल्ड नूडल्स डे (6 अक्टूबर 2025) पर आइए जानते हैं दुनिया की 5 सबसे मशहूर नूडल रेसिपीज के बारे में:


रामन – जापान

रामन एक जापानी नूडल सूप है जिसे खासतौर पर गाढ़े ब्रोथ, उबले अंडे, पोर्क, हरी प्याज और पतले नूडल्स के साथ तैयार किया जाता है। इसका स्वाद बेहद सुकून देने वाला होता है और इसे अब दुनियाभर में खाया जा रहा है।


चाऊमीन – चीन

चीन की यह स्टर फ्राइड नूडल डिश भारत में भी बेहद लोकप्रिय है। सब्जियों, चिकन, झींगा और खास सॉस के साथ झटपट तैयार होने वाली इस डिश को दुनिया में अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है।


फो – वियतनाम

फो एक राइस नूडल सूप है जिसे चिकन या बीफ और हर्ब्स के साथ परोसा जाता है। इसके ब्रोथ को घंटों तक पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू अनोखी हो जाती है।


पैड थाई – थाईलैंड

यह थाईलैंड का फेमस स्ट्रीट फूड है, जिसमें चावल के नूडल्स, अंडे, टोफू या श्रिंप, मूंगफली और बीन स्प्राउट्स मिलाए जाते हैं। इसका स्वाद हल्का, मीठा, खट्टा और तीखा होता है।


स्पेगेटी कार्बोनारा – इटली

इटली की यह क्लासिक पास्ता डिश नूडल्स से मिलती-जुलती है। इसमें अंडे, चीज़, काली मिर्च और बेकन डाला जाता है। भले ही यह एशियाई नहीं है, लेकिन दुनियाभर में लोग इसे नूडल्स की तरह ही पसंद करते हैं।