ब्रेकिंग
PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?

विधान परिषद उपचुनाव में तिरहुत की जनता पर थोपा जा रहा बाहरी कैंडिडेट, डॉ. विनायक गौतम का बड़ा बयान, मैं सैलरी नहीं लूंगा, सभी रुपये शिक्षण संस्थान को सौंप दूंगा

VAISHALI: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विधान परिषद उपचुनाव के लिए जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ विनायक गौतम लगातार लोगों के बीच जाकर उनसे संवाद कर रहें है। वही

विधान परिषद उपचुनाव में तिरहुत की जनता पर थोपा जा रहा बाहरी कैंडिडेट, डॉ. विनायक गौतम का बड़ा बयान, मैं सैलरी नहीं लूंगा, सभी रुपये शिक्षण संस्थान को सौंप दूंगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI:  तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विधान परिषद उपचुनाव के लिए जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ विनायक गौतम लगातार लोगों के बीच जाकर उनसे संवाद कर रहें है। वहीं, आम लोगों से समर्थन भी मांग रहें है। साथ ही, लोगों से शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने का वादा भी कर रहें है। 

डॉ. विनायक गौतम आज वैशाली जिले के गोरौल पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ता मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया। इस आयोजन में डॉ. गौतम ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगो के साथ संवाद किया। इसके साथ ही कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और आगामी चुनाव को लेकर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।

तिरहुत की जनता पर थोपा जा रहा बाहरी कैंडिडेट

फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए डॉ. विनायक गौतम ने कहा कि तिरहुत की जनता-जनार्दन सब समझ रही है। ये शिक्षित लोगों का चुनाव है। प्रशांत किशोर जी की सोच के तहत पांच कैंडिडेट में से जन सुराज का उमीदवार चुना गया है। बाकी पार्टी जाति देखकर उम्मीदवार उतार रही है। एक बड़ी पार्टी तो बाहरी उम्मीदवार को तिरहुत की जनता पर थोप रही है। हालांकि, यहां की जनता सब कुछ समझ रही है। 

मैं सैलरी नहीं लूंगा, सभी रुपये शिक्षण संस्थान को सौंप दूंगा

उन्होंने आगे कहा कि, मैं चुनाव जीतने के बाद कोई भी सैलेरी नहीं लूंगा। हालांकि, अपनी सैलरी सरकारी खजाने में भी नहीं दूंगा। क्योंकि, इसके बीच मे भी दलाल लोग लगे हुए है। मैं अपनी सैलरी ज्यो का त्यों शिक्षण संस्थान को दे दूंगा।

डॉ विनायक गौतम ने वैशाली में आज कहां-कहां की जनसभा

- जिले के गोरौल प्रखंड के स्टेशन रोड चकव्यास स्थित हाई स्कूल गोरौल। 

- वैशाली प्रखंड स्थित बुद्धा वर्ल्ड स्कूल।

- लालगंज प्रखंड में लालगंज नगर परिषद के गांधी चौक स्थित शारदा सदन पुस्तकालय।

- हाजीपुर सदर में दौलतपुर देवरिया पंचायत के सैदपुर रजौली गांव।

- भगवानपुर प्रखंड के रतनपुरा गांव में सभा को संबोधित किया।

टैग्स