ब्रेकिंग
PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?

PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन

बिहार के वैशाली में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर सुरक्षा का अभेद्य घेरा तैयार किया गया है। 6500 जवान, 35 डीएसपी और 1000 CCTV कैमरों की निगरानी के बीच पीएम मोदी नीतीश सेतु का उद्घाटन करेंगे।

PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

बिहार के वैशाली जिले में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा का ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया है, जिसे भेद पाना आसान नहीं होगा। राजापाकर के जाफरपट्टी में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा और कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल (नीतीश सेतु) के उद्घाटन को लेकर पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए 70 कंपनियों के करीब 6500 जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 8 आईपीएस अधिकारियों और 35 डीएसपी को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरे पर बिहार को हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का उद्घाटन होगा। इस पुल का नाम नीतीश सेतु रखा गया है। प्रधानमंत्री पहले पुल का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद सड़क मार्ग से जनसभा स्थल पहुंचकर लोगों को संबोधित करेंगे। पीएम के दौरे को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी प्रीति वर्मा लगातार कार्यक्रम स्थल पर कैंप कर रहे हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीमें हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं।

राघोपुर में उतरेंगे पीएम, फिर नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, पीएम सबसे पहले एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से राघोपुर में उतरेंगे। इसके बाद वे कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल पहुंचेंगे और फीता काटकर नीतीश सेतु का उद्घाटन करेंगे। पुल के पास तीन हेलीपैड तैयार किए गए हैं। प्रधानमंत्री के पुल उद्घाटन के दौरान हेलीकॉप्टर की आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

पुल के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से जाफरपट्टी स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यहां उनके स्वागत और अभिनंदन की तैयारी की गई है। सभा स्थल के पास भी पांच हेलीपैड बनाए गए हैं। इनमें तीन हेलीपैड प्रधानमंत्री और एयरफोर्स के जवानों के लिए, जबकि एक राज्यपाल और एक मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित किया गया है।

1000 CCTV कैमरे, 70 LED स्क्रीन पर दिखेगा पीएम का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के साथ-साथ तकनीकी निगरानी की भी व्यापक व्यवस्था की गई है। सभा स्थल से लेकर नीतीश सेतु के उद्घाटन स्थल तक एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेंगी। प्रधानमंत्री का भाषण और पूरा कार्यक्रम अधिक से अधिक लोग देख सकें, इसके लिए सभा स्थल से लेकर सड़क और सिक्सलेन पुल तक करीब 70 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इन स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। जनसभा शुरू होने से पहले मुख्य पंडाल के स्टेज पर लगे डिस्प्ले टीवी पर करीब तीन मिनट तक बिहार सरकार के विकास कार्यों से जुड़ी फिल्म दिखाई जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री के स्वागत और मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

रेंज रोवर से जैमर तक, पीएम का पूरा काफिला पहुंचा

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर एसपीजी और विशेष कमांडो दस्ते पहले से ही मोर्चा संभाल चुके हैं। एसपीजी के अधिकारियों ने सभा स्थल, हेलीपैड और आसपास के इलाकों का बारीकी से निरीक्षण किया है। प्रधानमंत्री का रेंज रोवर वाहन और काफिले में शामिल अन्य गाड़ियां भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुकी हैं।

काफिले में जैमर वाहन और एसपीजी की विशेष गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री के लिए एक अलग वाहन भी तैयार किया गया है, जिस पर सवार होकर वे सभा स्थल से हेलीपैड तक जा सकेंगे और रास्ते में मौजूद लोगों का अभिवादन कर सकेंगे। शुक्रवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी प्रीति वर्मा और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कई बार मॉक ड्रिल कर तैयारियों का जायजा लिया। किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए हर स्तर पर व्यवस्थाओं की जांच की गई।

35 डीएसपी और 8 आईपीएस अधिकारियों के हाथ में सुरक्षा की कमान

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए बिहार के अलग-अलग जिलों से पुलिस अधिकारियों और जवानों को बुलाया गया है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, पटना और सारण समेत कई जिलों के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

सुरक्षा व्यवस्था में सीआरपीएफ, स्पेशल टास्क फोर्स, सीआईएसएफ, रैपिड एक्शन पुलिस, बिहार पुलिस और होमगार्ड के जवान शामिल रहेंगे। आठ आईपीएस अधिकारियों के साथ 35 डीएसपी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें साइबर डीएसपी, यातायात डीएसपी, लाइन डीएसपी और सामान्य शाखा के अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभा स्थल और पुल के उद्घाटन स्थल पर एंबुलेंस तथा अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को तैनात रखा जाएगा।

डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर से हो रही जांच

सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए एसपीजी की टीम डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर की मदद से लगातार जांच कर रही है। सभा स्थल, हेलीपैड और आसपास के संवेदनशील स्थानों की गहन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित कर रही हैं कि प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले हर संभावित खतरे की पहचान कर उसे दूर किया जा सके।

प्रधानमंत्री के आगमन तक यह जांच और निगरानी जारी रहेगी। कुल मिलाकर वैशाली में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की बहुस्तरीय व्यवस्था तैयार की है। एक तरफ हजारों जवानों की तैनाती है तो दूसरी तरफ एक हजार से अधिक कैमरों से निगरानी की तैयारी। अब सभी की नजर प्रधानमंत्री के आगमन और नीतीश सेतु के उद्घाटन पर टिकी है।