ब्रेकिंग
कैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तारकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तार

Summer Skin Care Routine : गर्मी में अपने चेहरे का ऐसे रखें ख्याल, हमेशा दिखेंगे जवान

Summer Skin Care Routine: गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान और तेज धूप का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। धूल, पसीना और नमी की कमी से स्किन रैशेज, टैनिंग, पिंपल्स और ड्राइनेस जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। ऐसे में सही लाइफस्टाइल अपनाकर ग्लो बढ़ा सकतें हैं.

गर्मी, skin care, glowing skin, गर्मी में त्वचा की देखभाल, skincare routine, healthy skin, hydration, sun protection, tanning, पिंपल्स, स्किन रैशेज, फेसवॉश, ice cube massage, गुलाब जल, एलोवेरा जेल, de
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Summer Skin Care Routine: गर्मी के मौसम में त्वचा को सबसे अधिक परेशानी होती है, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएँ बढ़ जाती हैं। इस दौरान रैशेज, टैनिंग, त्वचा का फीका पड़ना और पिंपल्स जैसी समस्याएँ आम हो जाती हैं।

गर्मियों में जितना हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं, उतना ही जरूरी है कि अपनी त्वचा की भी सही देखभाल करें। इस मौसम में धूप के कारण त्वचा रूखी और बेजान लग सकती है। अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो स्वस्थ आहार और हाइड्रेशन बनाए रखना बहुत जरूरी है।

अपने त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए सही खानपान बहुत जरूरी है। खीरा पानी की भरपूर मात्रा से भरपूर होता है, जो शरीर में नमी बनाए रखने, त्वचा को हाइड्रेट करने और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। नारियल पानी त्वचा को डीटॉक्सिफाई करता है और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। तरबूज, संतरा, पपीता और हरी पत्तेदार सब्जियाँ त्वचा को पोषण देती हैं और इसे चमकदार बनाए रखती हैं।

एजिंग से बचने के लिए त्वचा को साफ और हाइड्रेट रखना जरूरी है। गर्मियों में पसीना आना सामान्य है, लेकिन इसे चेहरे पर ज्यादा देर तक टिकने न दें। दिन में हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें, ताकि धूल-मिट्टी और अतिरिक्त तेल हट जाए। आइस क्यूब मसाज त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, जिससे त्वचा को ठंडक और ताजगी मिलती है। रात में सोने से पहले गुलाब जल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें, इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और नमी बनी रहती है।

अगर आप हमेशा जवान और चमकदार  दिखना चाहते  है तो सुबह उठकर गुनगुना नींबू पानी पीना डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है और त्वचा में निखार लाता है। गर्मियों में शरीर से अधिक पसीना निकलने के कारण इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है, जिससे थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। इसीलिए, अपने खानपान पर ध्यान दें और शरीर को हाइड्रेटेड रखें, ताकि त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहे,और आप प्रतिकूल मौसम में भी तरोताजा रहें |

टैग्स

संबंधित खबरें