ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

सर्दियों में पहाड़ों पर घूमने जाने का है प्लान तो, इन जरूरी बातों का रखें ख्याल

DESK: सर्दियों में पहाड़ों का नज़ारा बेहद खूबसूरत होता है। बर्फ से ढके पहाड़ और ठंडी हवाएं मन को मोह लेती हैं। लेकिन पहाड़ों पर यात्रा करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रख

सर्दियों में पहाड़ों पर घूमने जाने का है प्लान तो, इन जरूरी बातों का रखें ख्याल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: सर्दियों में पहाड़ों का नज़ारा बेहद खूबसूरत होता है। बर्फ से ढके पहाड़ और ठंडी हवाएं मन को मोह लेती हैं। लेकिन पहाड़ों पर यात्रा करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। अगर आप भी पहाड़ों पर घूमने जाने वाले हैं तो यह जरूरी खबर आपके लिए है।


दरअसल, सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए लोगों की पहली पसंद पहाड़ी इलाके होते हैं। पहाड़ों की यात्रा एक यादगार अनुभव हो सकती है, लेकिन सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। इन सुझावों का पालन करके आप एक सुरक्षित और सुखद यात्रा कर सकते हैं।


गर्म कपड़े और जूते रखें

सर्दियों में पहाड़ों पर घूमने जाना है तो सबसे पहले गर्म कपड़े अपने बैग में रख लें। थर्मल इनरवियर, जैकेट, मफलर, टोपी और दस्ताने ज़रूर अपने साथ रखें। वाटरप्रूफ और अच्छे ग्रिप वाले जूते चुनें। कई परतों में कपड़े पहनें ताकि शरीर का तापमान बना रहे।


हेल्थ चेकअप जरूरी

सबसे जरूरी है कि यात्रा पर रवाना होने से पहले अपना हेल्थ चेकअप कराएं। यात्रा से पहले डॉक्टर से सलाह लें। सर्दी-जुकाम, बुखार आदि के लिए दवाइयां साथ रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और हल्का और पौष्टिक भोजन लें।


ये सावधानियां बरतें 

यात्रा की योजना बनाते वक्त मौसम का पूर्वानुमान जरूर देखें। यात्रा पर जाने के लिए सुरक्षित रास्तों का चयन करें। यात्रा पर अकेले न जाएं, किसी अनुभवी व्यक्ति या समूह के साथ जाएं। आपातकालीन स्थिति के लिए एक फर्स्ट एड किट साथ रखें। बर्फ पर फिसलने से बचने के लिए सावधानी बरतें। आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने के लिए मोबाइल फोन हमेशा चार्ज रखें।

टैग्स