ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

रेल टिकट कटाने वालों को लग सकता है झटका, IRCTC ने किया अलर्ट

PATNA : रेलवे का टिकट बुक बुक कराने वालों को झटका लग सकता है. इससे पहले ही IRCTC ने अपने यात्रियों को अलर्ट कर दिया है. IRCTC ने आज एक के बाद एक ट्वीट कर के अपने कस्टमर्स के ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : रेलवे का टिकट बुक बुक कराने वालों को झटका लग सकता है. इससे पहले ही IRCTC ने अपने यात्रियों को अलर्ट कर दिया है. IRCTC ने आज एक के बाद एक ट्वीट कर के अपने कस्टमर्स के होश उड़ा दिए. अगर आप भी IRCTC  के एप और वेबसाइट से ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट बुक कराते है तो आपको भी सावधान होने की जरूरत है.



ये अलर्ट उन लोगों के लिए है जो रेलवे यात्रा के दौरान जानकारी या शिकायत के लिए सोशल मीडिया का इस्‍तेमाल करते हैं. अक्सर हम सोशल मीडिया साइट पर लोगों द्वारा किये गए कम्प्लेन को देखते है, उसमे बहुत से यूजर अपने टिकट की फोटो या फिर IRCTC  द्वारा भेजे गए मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर कर देते है. 


ऐसा करना आप को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना सकता है. IRCTC के मुताबिक ऐसे यात्री जो अपनी शिकायत या पूछताछ के दौरान सोशल मीडिया पर मोबाइल नंबर, पीएनआर और ट्रांजैक्‍शन आईडी जैसी अपनी निजी जानकारियां साझा कर देते हैं उनके साथ बैंकिंग फ्रॉड किया जा सकता है. IRCTC  ने लोगों से इन जानकारियों को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर शेयर नहीं करने की अपील की है.



इसके साथ ही IRCTC  ने बताया है कि भारतीय रेलवे सिर्फ डायरेक्‍ट मैसेज के जरिए जानकारी मांगता है. साथ ही  ये भी स्‍पष्‍ट किया गया है कि IRCTC की रिफंड प्रक्रिया पूरी तरह से ऑटोमैटिक है और इसमें किसी भी तरह की मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत नहीं होती है. इसका मतलब ये है कि अगर IRCTC से टिकट कैंसल कराते हैं तो रिफंड की प्रक्रिया के लिए आपको किसी व्‍यक्ति या अन्‍य मदद की जरूरत नहीं होती है.