ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

KK PATHAK NEWS: केके पाठक सूबे के IAS-IPS-IFS अफसरों को ट्रैकिंग अभियान पर भेजेंगे....यह काम करने को कहा

Bihar News: बिपार्ड के महानिदेशक और चर्चित आईएएस अधिकारी के.के पाठक अधिकारियों के लिए ट्रैकिंग एक्सपीडिशन आयोजित कराने वाले हैं. सरकार ने अब भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा

KK PATHAK NEWS: केके पाठक सूबे के IAS-IPS-IFS अफसरों को ट्रैकिंग अभियान पर भेजेंगे....यह काम करने को कहा
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News:  बिपार्ड के महानिदेशक और चर्चित आईएएस अधिकारी के.के पाठक अधिकारियों के लिए ट्रैकिंग एक्सपीडिशन आयोजित कराने वाले हैं. सरकार ने अब भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा के साथ ही वन सेवा और इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारियों को पर्वतारोहण, स्पोट्र्स क्लाइंंबिंग, टैकिंग का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है. अधिकारियों का यह प्रशिक्षण बिपार्ड की तरफ से आयोजित की जा रही है.  

बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के महानिदेशक केके पाठक ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के साथ साथ  प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारियों को एक पत्र भेजा है। जिसमें यह जानकारी दी गई है कि विभाग और जिलों में कार्यरत अधिकारियों के लिए सरकार ने ट्रैकिंग एक्सपीडिशन का आयोजन किया है। इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजन से अधिकारियों का कौशल विकास होता है। 

बिपार्ड महानिदेशक केके पाठक ने अपने पत्र में कहा है कि भारतीय प्रशासनिक, पुलिस सेवा के साथ ही अन्य सेवाओं के जो पदाधिकारी इस प्रशिक्षण में भाग लेना चाहते हैं वे अपने आवेदन यथाशीघ्र मुहैया करा दें. केके पाठक ने यह पत्र 28 नवंबर को ही भेजा था. केके पाठक के पत्र के बाद विभिन्न विभागों ने संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है. अधिकारियों का यह प्रशिक्षण बाधा ट्रेनिंग के रूप में होगा।