ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

दिवाली से लेकर छठ पूजा तक इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें अपने जरूरी काम

PATNA : इस साल अक्टूबर का महीना अपने साथ कई त्योहारों को साथ लेकर आया है। इस महीने में कई त्योहार पड़ रहे हैं। ऐस में कई सारी छुट्टियां भी एक साथ ही पड़ रही हैं। जिनमें बैंक की छुट्टियों के नाम भी

दिवाली से लेकर छठ पूजा तक इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें अपने जरूरी काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस साल अक्टूबर का महीना अपने साथ कई त्योहारों को साथ लेकर आया है। इस महीने में कई त्योहार पड़ रहे हैं। ऐस में कई सारी छुट्टियां भी एक साथ ही पड़ रही हैं। जिनमें बैंक की छुट्टियों के नाम भी शामिल हैं। इसी कड़ी में अब आगामी कुछ दिनों के अंदर बैंकों में दिवाली, काली पूजा और छठ पर्व की छुट्टी होने वाली है।  ऐसे में अगर आप भी बैंक से जुड़े जरूरी काम को कराने की सोच रहे हैं तो बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर उन्हें फटाफट निपटा लें। नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 


वैसे तो बैंकों में छुट्टियों की बात करें तो यह राज्यों पर भी निर्भर करता है, लेकिन कुछ छुट्टियां हर जगह मान्य होती हैं। जैसे राष्ट्रीय अवकाश और शनिवार (दूसरे और चौथे), रविवार की छुट्टी हर जगह होती है। बाकी छुट्टियां राज्यों के हिसाब से होती हैं। जिस प्रदेश में जो त्योहार पड़ता है, उसी हिसाब से छुट्टियां रहती हैं। ऐसे में अगर बिहार की बात करें तो आगामी 22 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक बैंक बंद रहने वाले हैं। दरअसल, 22 अक्टूबर को चौथा शनिवार है।  उसके बाद 23 अक्टूबर को रविवार और 24 अक्टूबर को काली पूजा और दिवाली पर बैंक बंद रहेंगे। 


वहीं, इसके बाद बैंक वापस से 25 अक्टूबर को खुलेगा लेकिन कुछ दिन काम होने के उपरांत छठ पूजा की छुट्टी शुरू हो जाएगी। छठ की छुट्टी शुरू हो  इस बार छठ में रविवार को 30 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा की जाएगी। जबकि सोमवार की सुबह उदिप्त सूर्य की पूजा की जाएगी। यानी इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। इस तरह अगर अक्टूबर महा से देखें तो पूरे माह में बिहार में बैंक लगभग कुल 20 दिनों तक बंद रहेंगे।