ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

दिल संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल के अवेयरनेस प्रोग्राम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने रखी अपनी बेबाक राय

PATNA: विश्व हृदय दिवस का उद्धेश्य लोगों में दिल से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरुकता फैलाना है। हृदय मनुष्य शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है। अगर हृदय अपना काम करना बंद कर दे

दिल संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल के अवेयरनेस प्रोग्राम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने रखी अपनी बेबाक राय
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: विश्व हृदय दिवस का उद्धेश्य लोगों में दिल से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरुकता फैलाना है। हृदय मनुष्य शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है। अगर हृदय अपना काम करना बंद कर दे तो व्यक्ति की जान चली जाती है। आज के समय में लगातार नई प्रकार की बिमारियों और हमारी खराब दिनचर्या के कारण सेहत पर खराब असर पड़ रहा है। जिससे हृदय को भी काफी नुकसान पहुंचता है। आधुनिकता की दौड़ में भारत में हृदय रोगियों की बढ़ती संख्या ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की नींद उड़ा कर रख दी है। फिर भी इस खास विश्व हृदय दिवस पर विशेषज्ञों की बेबाक राय ने जन जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रहे।


इसी क्रम में पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल के तत्वावधान में जागरूकता कैंप-सह-प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इस कैंप का लोगों ने लाभ उठाया। इस कार्यक्रम में सांसद रामकृपाल यादव बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर हॉस्पिटल की ओर से जागरुकता कैंप में इनवासिव कार्डियक प्रोसीजर कराने वाले को 20% और नन इनवासिव कार्डियक टेस्ट कराने वाले को 50% की खास रियायत दी गई।


ख्याति प्राप्त डॉ. विपिन कुमार ने भी हृदय संबंधित रोगों के प्रति लोगों को जागरुक किया। डॉ. विपिन कुमार ने कहा कि लोगों को प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए।अपने शरीर पर वर्कआउट करने के साथ-साथ संतुलित आहार लेने की भी सलाह दी। वहीं रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल की चेयरपर्सन डॉ. विभा सिंह ने लोगों के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी। रुबन अस्पताल के नामीगिरामी डॉक्टरों ने इस विश्वव्यापी समस्या पर चिंता व्यक्त की। डॉ. सत्यजीत सिंह व डॉ. ए. के. सिंह ने स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए बेहतर खानपान व जीवन शैली अपनाने पर बल दिया। 

दिल संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल के अवेयरनेस प्रोग्राम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने रखी अपनी बेबाक राय

दिल संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल के अवेयरनेस प्रोग्राम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने रखी अपनी बेबाक राय

टैग्स