ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Life Style: पानी में मिलाकर पी लें सिर्फ यह एक चीज, चुटकियों में दूर होगा मोटापा

Life Style: अदरक सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक औषधि है, जो आपको कई हेल्थ बेनेफिट्स भी देती है.

Life Style
लाइफ स्टाइल
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Life Style: अदरक का इस्तेमाल हर भारतीय के रसोई में आम बात है, चाहे वो सुबह की चाय हो, सब्ज़ियों में तड़का या सूप का स्वाद बढ़ाना हो। अदरक हर प्रकार के डिस में स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटा-सा मसाला आपके स्वास्थ्य के लिए किसी औषधि से कम नहीं है? अगर आपको नहीं पता तो आइए आज हम आपको अदरक के फायदें को बता दें।


अदरक में मौजूद जिंजेरोल्स (Gingerols), शोगोल्स (Shogaols) और पैराडोल्स (Paradols) जैसे बायोएक्टिव यौगिक इसे औषधीय गुणों से भरपूर बनाते हैं। ये यौगिक एंटीऑक्सिडेंट, सूजनरोधी (Anti-inflammatory) और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए प्रसिद्ध हैं।


अदरक से होने वाले मुख्य फायदे 

1. पाचन तंत्र को रखे मजबूत

अदरक का सेवन पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है जिससे खाना जल्दी और बेहतर पचता है। यह गैस, अपच और सूजन जैसी समस्याओं को भी दूर करने में सहायक है। रोज़ सुबह गुनगुने पानी में उबाली गई अदरक की चाय पीने से पाचन में सुधार होता है।


2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

अदरक में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आप संक्रमण से बचे रहते हैं।


3. वजन घटाने में सहायक

अदरक मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट जल्दी बर्न होता है। यह भूख को नियंत्रित करने और फैट जमा होने से रोकने में मदद करता है। बता दें कि अदरक की चाय में चीनी की जगह थोड़ा शहद मिलाएं और नियमित व्यायाम के साथ इसका सेवन करें।


4. त्वचा के लिए फायदेमंद

अदरक का सेवन त्वचा की रंगत को निखारता है, मुंहासों को कम करता है और एजिंग को धीमा करता है। यह त्वचा को अंदर से डिटॉक्स करता है। 


दर्द और सूजन से राहत

अदरक में नैचुरल सूजनरोधी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द, माइग्रेन और मासिक धर्म के दर्द में राहत देने में मदद करते हैं। वहीं, अदरक के पानी पीने से वजन बहुत जल्द ही कम होता है। 


कैसे बनाएं अदरक की चाय

एक कप पानी में 1 इंच ताजा अदरक कद्दूकस कर उबालें।

5–7 मिनट उबालने के बाद छान लें।

स्वाद के लिए नींबू या शहद मिलाएं (दूध और चीनी न डालें)।

सुबह खाली पेट या भोजन के बाद सेवन करें।


अदरक का अधिक सेवन कुछ लोगों में एसिडिटी या जलन का कारण बन सकता है। गर्भवती महिलाएं या कोई विशेष दवा ले रहे व्यक्ति अदरक का सेवन डॉक्टर से परामर्श के बाद करें। अदरक केवल स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक औषधि है। रोजाना थोड़ी मात्रा में इसका सेवन आपकी दिनचर्या को स्वस्थ, ऊर्जावान और रोगमुक्त बना सकता है।