ब्रेकिंग
मोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेपमोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

Lifestyle : रात में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, जिंदगी भर पड़ेगा पछताना

Lifestyle : इन चीजों का रात में सेवन ना सिर्फ आपकी नींद उड़ा सकती है, बल्कि जिंदगी भर आपको पछताना भी पड़ सकता है. इसलिए इन चीजों से दूरी ही बेहतर है.

Lifestyle
Happy Family
© Grok
Viveka Nand
3 मिनट

Lifestyle : रात के वक्त अच्छी नींद के लिए कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है, ताकि आप बेहतर नींद ले पाएं और आपके स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव भी ना पड़े. सबसे पहले तो जरुरी है कि रात के वक्त आप हल्का भोजन करें और भूलकर भी फास्ट फ़ूड का सेवन ना करें, क्योंकि इनमें शुगर, फैट और कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में होते हैं, जो कि आपके लिए खतरनाक हैं और इससे स्लीप एप्निया नामक बीमारी भी हो सकती है.


सोने से पहले किया गया भारी भोजन आपके शरीर को पचाने में दिक्कत होती है, क्योंकि इसमें शरीर की काफी ऊर्जा लगती है. जबकि फास्ट फ़ूड से मोटापा भी बढ़ता है, जो बाद में कई बीमारियों को आमंत्रित करता है. वहीँ ज्यादा मसालेदार खाना भी आपके लिए बेहद नुकसानदेह है. इससे एसिडिटी की परेशानी होती है और आपके पाचन तंत्र को यह प्रभावित करता है.


इसके अलावा सोने से पहले आपको मिठाइयाँ और चोकलेट्स से भी बचना चाहिए. इनमें अधिक मात्रा में शुगर और कैफीन मौजूद होते हैं, जो आपकी उत्तेजना को बढ़ा देता है, लिहाजा आप चाहकर भी नींद के आगोश में नहीं जा सकते. इतना ही नहीं इन चीजों के सेवन से आपके ब्लड सुगर का लेवल भी प्रभावित होता है.


सोने से पहले इस बात का भी ध्यान रखें कि आप चाय या कॉफ़ी का सेवन ना हीं करें तो बेहतर है. साथ ही कोशिश करें कि एनर्जी ड्रिंक्स से भी आप इस समय दूर ही रहें. यह आपके दिमाग को बेहद सक्रीय कर देता है. जिससे कि सोना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है, हाँ. अगर आप सोने से 5 या 6 घंटे पहले कैफीन का सेवन करते हैं तो इस तरह की समस्या नहीं आएगी.


इन चीजों के अलावा रात में सोने से पहले टमाटर ना खाएं, चाहे यह सलाद के रूप में ही क्यों ना हो.. पढ़ने में यह भले ही अजीब लग रहा हो मगर इससे एसिडिटी बढती है और बेचैनी बढ़ने की समस्या का सामना भी करना पड़ता है. वहीँ लिस्ट में सबसे आखिर में आता है शराब और सिगरेट का सेवन.. हालांकि ये दोनों सबसे खतरनाक चीजों की श्रेणी में आते हैं. ये दोनों चीजें ना सिर्फ आपकी नींद में खलल डालते हैं बल्कि आगे चलकर इनसे गंभीर बीमारी होने का खतरा बना रहता है.