ब्रेकिंग
बिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियमबिहार वालों सावधान! आज कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग का अलर्टBihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाईAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा बिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियमबिहार वालों सावधान! आज कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग का अलर्टBihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाईAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा

Life Style: स्लिम दिखने के लिए रोज सुबह यह खास ड्रिंक पीती हैं मलाइका, जान लीजिए.. बनाने का तरीका

Life Style: मलाइका अरोड़ा के फिगर की लड़कियां और महिलाएं कायल है क्योंकि उनका फिगर खूबसूरती में चार चांद लगाती है. अगर आपको भी ऐसी खुबसूरत फिगर बनाना है तो जाइए मलाइका अपने दिन की शुरुआत किस ड्रिंक से करती हैं.

Life Style
लाइफ स्टाइल
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Life Style: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के फिगर की लड़कियां और महिलाएं कायल है। दरअसल, मलाइका भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर जिम, योगा या वॉक करती नजर आ जाती हैं। 51 साल की उम्र में भी मलाइका अपने कर्वी फिगर से फैंस को अट्रैक्ट करती हैं। इसलिए मलाइका जैसी फिगर बनाना हर लड़की चाहती है।


एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती है। वह अपनी दिन की शुरुआत हेल्दी पानी के साथ करती हैं। आपको बता दें कि वह सुबह खाली पेट अजवायन, जीरा और मेथी का पानी पीती हैं। ये हेल्दी ड्रिंक्स वजन घटाने में मदद करते हैं और पाचन को बेहतर बनता हैं। मेथी, जीरा और अजवाइन का पानी बॉडी को टॉक्सिन्स भी करता है, जो वजन कम करने में मदद करता है। आइए जानते है कि मेथी, जीरा और अजवाइन का पानी हमारे सेहत के लिए कितना लाभदायक है?


अजवाइनजीरा और मेथी पानी के फायदें

वजन घटाने में असरदार

सबुह खाली पेट मेथी, अजवाइन या जीरा का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। यह ड्रिंक्स पीने से फाइबर मिलता है जो शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को घटाता है। इस पानी को पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे वजन तेजी से कम होने लगता है।


ब्लड शुगर कंट्रोल

जीरा में ऐसे एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो टाइप 2 डायबिटीज के रिस्क को घटाते हैं। वहीं अजवाइन में पाए जाने वाले एंजाइम कार्बोहाइड्रेट को ब्रेक करने और शुगर स्पाइक को कम करने में असरदार साबित होते हैं। फाइबर से भरपूर होने के कारण शुगर कंट्रोल करते हैं।


गट हेल्थ में सुधार 

जीरा, अजवायन और मेथी का पानी पेट और पाचन को दुरुस्त बनाता है। बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी जीरा और अजवाइन का पानी फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर में जमा हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। लिवर और किडनी भी साफ होते हैं।


कैसे बनाए जीरा और अजवाइन का पानी

बता दें कि इस पानी को अलग-अलग दिन पी सकते हैं। जैसे एक दिन जीरा पीना, एक दिन मेथी पानी और किसी दिन अजवाइन का पानी पी सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच मिला कर रख दें। अब इसे रातभर ऐसे ही छोड़ दें। सुबह गुनगुना करके या उबालकर हल्का ठंडा होने के बाद इस ड्रिंक को पी लें। आप चाहें तो 2 गिलास पानी में आधा-आधा चम्मच मेथीदाना, जीरा और अजवाइन मिक्स कर के भी पी सकते है।