ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

Life Style: गर्मी के सीजन में हर दिन पीना चाहिए जौ का पानी, इनके लिए किसी वरदान से कम नहीं

Life Style: जौ जिसे बार्ले के नाम से भी जानते है, लेकिन जौ और इसका पानी हमारे हेल्थ के लिए कितना लाभदायक है ये शायद ही किसी को पता हो...जानें

Life Style
जौ का पानी पीने के फायदें
© google
Viveka Nand
4 मिनट

Life Style: जौ जिसे बार्ले के नाम से भी जानते है, लेकिन जौ और इसका पानी हमारे हेल्थ के लिए कितना लाभदायक है ये शायद ही किसी को पता हो। आज हम इसे पीने के फायदे के बारे में बताएंगे। दरअसल, बार्ले का पानी पोषण से भरपूर होता है। जो पाचन को बेहतर बनाने और शरीर के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके साथ सबसे अच्छी बात यह है कि यह शरीर को अंदर से साफ रखने के साथ-साथ यह त्वचा का ग्लो भी बढ़ाता है। यह इम्युनिटी मजबूत करने के साथ-साथ यह ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।  


जौ और उसका पानी काफी हेल्दी जाता है। यह गेहूं सा दिखने वाला सामान है लेकिन इसके गुण के बारे में बात करें तो इसके सामने महंगे प्रोटीन पाउडर भी फीके हैं। आज भी अक्सर लोग इसके गुण से परिचित नहीं है यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अगर इसे रोजाना पीया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खासकर गर्मी के मौसम में जौ का पीना हेल्थ के लिए रामबाण है। 


रोज़ाना जौ का पानी पीने के फ़ायदे 

पाचन और आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

जौ के पानी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जो पाचन में सहायता करता है और कब्ज़ को रोकने में मदद करता है। इसमें बीटा-ग्लूकेन भी होते हैं, जो अच्छे आंत बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं। जिससे समग्र पाचन स्वास्थ्य में सुधार होता है। रोज़ाना एक गिलास जौ का पानी स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम को बनाए रखने में मदद कर सकता है, जिससे सूजन और बेचैनी कम होती है।


 किडनी के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है बार्ले का पानी

बार्ले का पानी पीने से किडनी काफी अच्छे तरीके से फंक्शन करता है। यह नैचुरल तरीका है जिससे आप शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं। साथ ही साथ यह यूटीआई से लड़ने में भी मदद करता है। रोजाना इसे पीने से किडनी में जमा कैल्शियम को यह रोकने का काम करता है. और किडनी स्टोन भी रोकता है।


वजन घटाने में मदद करता है

अगर आप कुछ पाउंड वजन कम करना चाहते हैं।  तो जौ का पानी अपने डाइट में शामिल करें यह काफी ज्यादा अच्छा होता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर भरपूर होता है। इसे पीने के बाद काफी समय तक पेट भरा-भरा लगता है और भूख भी कम लगती है। इसके अलावा, मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने की इसकी क्षमता स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद कर सकती है।


ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है

जौ का पानी मधुमेह या बीमारी के जोखिम वाले व्यक्तियों के लिए भी अच्छा है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो ब्लड में शुगर लेवल को कम करता है। बार्ले में विटामिन सी, आयरन और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जौ का पानी इम्युनिटी भी मजबूत करता है।  यह शरीर को संक्रमित या बीमार होने से बचाता है, जिससे आपका स्वास्थ्य पूरे साल बना रहता है।

संबंधित खबरें