ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Life Style: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है मुनक्का, जानिए.. इस सुपरफूड के पांच बड़े फायदे

Life Style: मुनक्का जिसे काली किशमिश भी कहा जाता है यह सेहत के लिए कितना लाभदायक है आइए जानते हैं...

Life Style
मुनक्का के फायदे
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Life Style: मुनक्का जिसे काली किशमिश भी कहा जाता है। यह सेहत के लिए कितना लाभदायक है अगर आप नहीं जानते है, तो आपको बता दें कि मुनक्का में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। यह इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है और वायरल इंफेक्शन से भी सुरक्षा प्रदान करता है।


अगर इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह में खाया जाए, तो इसके लाभ और भी बढ़ जाते हैं।आइए मुनक्का खाने के कुछ महत्वपूर्ण फायदों बारें में जानते हैं।

मुनक्का के फायदे

कैंसर से बचाव

मुनक्के में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं।  इससे फ्री रेडिकल डैमेज कम होता है और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का जोखिम भी कम होता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

मुनक्का पोटेशियम, फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में भी मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। 


एनीमिया से छुटकारा

मुनक्का एनीमिया के पेशेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद होता है.इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, फोलेट और विटामिन B होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है और खून की कमी को दूर करता है।

कब्ज से दिलाए राहत

यह एक ऐसा सूपरफूड है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर मुनक्का पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसे रातभर पानी में भिगोकर खाने से कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। 

आंखों के लिए फायदेमंद

मुनक्का विटामिन A, विटामिन C और एंटी-ऑक्सिडेंट्स का अच्छा सोर्स है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने और आंखों से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।