ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Life Style: नहीं लेते हैं पूरी नींद तो हो जाइए अलर्ट, हो सकती है यह बड़ी परेशानी

Life Style: लगातार नींद पूरी न होना सिर्फ थकान नहीं, बल्कि दिल की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इस लेख में जानिए... नींद और हार्ट हेल्थ का गहरा संबंध।

Life Style
लाइफ स्टाइल
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Life Style: आज के समय में नींद की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है। काम का दबाव, बढ़ता तनाव, मोबाइल और लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल हमारी नींद को चुराने लगे हैं। हममें से कई लोग इसे सामान्य समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार पूरी नींद न लेना आपके दिल की सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकता है?


इस विषय में हार्ट स्पेशलिस्ट ने भी बताया है कि नींद हमारे शरीर के लिए किसी दवा से कम नहीं है। जब हम सोते हैं, तब शरीर रिपेयर मोड में चला जाता है, कोशिकाएं पुनर्जीवित होती हैं और हार्मोनल बैलेंस संतुलित रहता है। अच्छी नींद न केवल मानसिक सेहत के लिए, बल्कि हृदय और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।


डॉक्टर्स के अनुसार, लंबे समय तक नींद की कमी (Chronic Sleep Deprivation) शरीर में कई गंभीर बदलाव ला सकती है। सबसे पहले इसका असर ब्लड प्रेशर पर पड़ता है। नींद पूरी न होने से High Blood Pressure यानी उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है, जो आगे चलकर दिल की बीमारियों का कारण बनता है।


इसके अलावा, नींद की कमी से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन (जैसे Cortisol) का स्तर बढ़ जाता है, जिससे हृदय पर दबाव बढ़ता है। यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो हार्ट अटैक का जोखिम दोगुना हो सकता है। इतना ही नहीं, नींद की गड़बड़ी से ब्लड शुगर लेवल भी असंतुलित हो सकता है, जिससे डायबिटीज और फिर हार्ट डिजीज का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।