ब्रेकिंग
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकार

किंग खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का पहला सॉन्ग 'जिंदा बंदा' रिलीज, जानिए क्या है फैंस का रीएक्शन

DESK : बॉलीवुड के किंग खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का पहला सॉन्ग 'जिंदा बंदा' आज रिलीज हो गया है। इस बात का खुलासा खुद बॉलीवुड सुपरस्टार ने किया था क

किंग खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का पहला सॉन्ग 'जिंदा बंदा' रिलीज, जानिए क्या है फैंस का रीएक्शन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : बॉलीवुड के किंग खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का पहला सॉन्ग 'जिंदा बंदा' आज रिलीज हो गया है। इस बात का खुलासा खुद बॉलीवुड सुपरस्टार  ने किया था कि ‘जवान’ का पहला सॉन्ग ‘जिंदा बंदा’ आज रिलीज होगा। शाहरुख खान ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखकर इसकी जानकारी अपने फैंस को दी। इस गाने का इंतजार जवान का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे थे। अब गाने को देखकर खान के फैंस बेहद एक्साइडेट नज़र आ रहे हैं। 


दरअसल, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर काफी चर्चा है। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने करोड़ो खर्च किए हैं। आज  इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है उसमें भी 15 करोड़ रुपये खर्च हुए है। जो बॉलीवुड इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे महंगा गाना होगा। इस गाने  के कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर है। 


मालूम हो कि, इस गाने को हिंदी के आलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज़ किया गया है। तमिल में इस गाने का नाम वंधा एडम और तेलुगु में धुम्मे धुलिपेला है। इस फिल्म में शाहरुख, विजय के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि नजर आएगी। वहीं, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आपको इस फिल्म में कैमिया रोल से दर्शकों का दिल जीतते नजर आएंगी। जबकि शाहरुख खान इस फिल्म में एक बार फिर से डबल रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म का ट्रेलर को नहीं रिलीज़  किया गया है। लेकिन, इसका पहला गाना आज रिलीज़  कर दिया गया है। सिनेमाघर में यह मूवी  9 सितम्बर को रिलीज़ हो रही है।


आपको बता दे कि,  इस फिल्म में किंग खान के लुक और स्टाइल ने सबको दीवाना बना दिया। इस गाने में एक्टर के अलग-अलग लुक को देखकर उनके फैंस काफी हैरान रह गए। गाने में किंग खान का डांस देखकर फैंस उनसे काफी इम्प्रेस है। इस सॉन्ग ‘जिंदा बंदा’ की शूटिंग चेन्नई में पांच दिनों तक हुई है। इसको लेकर 1000 डांसर्स को बाहर से लाया गया था। जिनके साथ शाहरुख खान डांस करते दिखे।

REPORT - BANDANA