ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

कमीशन लेने के बाद बिहार के अधिकारी आंख मूंद लेते हैं, बोले विजय सिन्हा..अगुवानी पुल के निर्माण में हुआ गुणवत्ता विहिन काम

KHAGARIA: रविवार की देर शाम खगड़िया में निर्माणाधीन 1716 करोड़ की लागत से बन रहा अगुवानी पुल का हिस्सा देखते ही देखते गंगा में विलीन हो गया। एक साल में दूसरी बार पुल का हिस्सा

कमीशन लेने के बाद बिहार के अधिकारी आंख मूंद लेते हैं, बोले विजय सिन्हा..अगुवानी पुल के निर्माण में हुआ गुणवत्ता विहिन काम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KHAGARIA: रविवार की देर शाम खगड़िया में निर्माणाधीन 1716 करोड़ की लागत से बन रहा अगुवानी पुल का हिस्सा देखते ही देखते गंगा में विलीन हो गया। एक साल में दूसरी बार पुल का हिस्सा रेत की दीवार की तरह भरभराकर गिर गया। पिछले साल इसी पुल का स्ट्रक्चर ध्वस्त हुआ था। पुल के ध्वस्त होने के बाद बीजेपी नेता व बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष आज घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। 


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का कहना था कि अगुवानी पुल के निर्माण में पूरी तरह से गुणवत्ता विहिन काम हुआ है। बिहार सरकार के अधिकारी कमीशन लेने के बाद देखभाल तक नहीं करते हैं और ना ही जांच करते हैं। सरकार का पूरा संरक्षण पुल निर्माण कंपनी को मिला रहता है। आज इसी के कारण इतने कमजोर और गैर जिम्मेदारी से गुणवत्ता विहिन काम किया गया और बिहार के अंदर ये हालात बनी।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 2013 में पलटू राम सरकार पलट चुके थे और महागठबंधन की सरकार बना चुके थे। उस समय भी सदन में मामला उठाया गया था। हमलोगों ने खुद इस मामले की जांच कराने की बात कही थी। लेकिन जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मामले की लीपापोती करने में लग गये। कहने लगे थे कि भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।


विजय सिन्हा ने पूछा कि भ्रष्टाचार के मामले पर नीतीश सरकार कार्रवाई क्यों नहीं करती? उन्होंने कहा कि तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री  नीतिन नवीन ने कहा था कि हमने जांच बिठवाया। लेकिन जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं किया गया। इस पर एक्शन नहीं लिया गया। इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। विजय सिन्हा ने अपनी आगे की रणनीति की चर्चा करते हुए कहा कि अब सड़क से सदन तक लड़ाई होगी। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT

FirstBihar संवाददाता