ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

जैकलीन फर्नांडिस पर ED की बड़ी करवाई, 7.27 करोड़ की संपत्ति अटैच...

Desk: बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस अपनी रील लाइफ रियल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। चर्चा कभी उनके पक्ष में होता है तो कभी उनके खिलाफ। वहीं बॉलीवुड की सभी मशहूर एक्ट्

जैकलीन फर्नांडिस पर ED की बड़ी करवाई, 7.27 करोड़ की संपत्ति अटैच...
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Desk: बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस अपनी रील लाइफ रियल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। चर्चा कभी उनके पक्ष में होता है तो कभी उनके खिलाफ। वहीं बॉलीवुड की सभी मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों काफी मुश्किलों में है। बताया जा रहा है ED ने जबरन वसूली केस में जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। इसमें ईडी ने जैकलीन की 7.27 करोड़ की संपत्ति दर्ज की है। इस अटैच्ड संपत्ति में जैकलीन की 7.12 करोड़ की फिक्सड डिपोज्ट भी शामिल है।  


ED के अनुसार, सुकेश चंद्रशेखर ने ठगी के पैसों से जैकलीन को 5.71 करोड़ का गिफ्ट्स दिया है। सुकेश ने जैकलीन के परिवार वालों को भी काफी कीमती तोहफा दिया था। परिवार को दिए गए तोहफो में कार, महंगे सामान और फंड शामिल भी है। बीते काफी समय से जैकलीन ED की रडार में थीं। जबसे उनके और ठग सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते का खुलासा हुआ तब से ही जैकलीन का नाम लगातार विवादों में बना हुआ है। 


आपको बता दें कि सुकेश ने दिल्ली की जेल में बंद रहने के बड़ा भी एक महिला से 215 करोड़ की ठगी की थी। और इसी ठगी के पैसों से उसने जैकलीन को कई महंगे-महंगे तोहफे दिए थे। महंगे तोहफों में डायमंड, जूलरी, 52 लाख का घोड़ा शामिल हैं। ईडी के मुताबिक जैकलीन के खिलाफ ये शुरुआती कार्रवाई की जा रही है। जैकलीन की मुसीबतें और भी बढ़ सकती है। ईडी जैकलीन की अन्य संपत्ति को भी इस केस में शामिल कर सकती है। ईडी पिछले एक साल से इस मामले की जांच कर रही है। पहले भी इस सिलसिले में ईडी जैकलीन से पूछताछ कर चुकी है। अब देखना ये होगा की जैकलीन पर ईडी का अगला कदम क्या होगा। एक्ट्रेस खुद को इस मामले से कैसे बाहर निकलेंगी। 

टैग्स