ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

व्हाट्सएप का सर्वर हुआ डाउन, यूजर परेशान 45 मिनट से नहीं जा रहा मैसेज

DESK : मंगलवार दोपहर लगभग 12.36 बजे से व्हाट्सअप यूज़र को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, मंगलवार दोपहर से व्हाट्सअप सर्विसेस डाउन हो गईं। भारतीय समय

व्हाट्सएप का सर्वर हुआ डाउन, यूजर परेशान 45 मिनट से नहीं जा रहा मैसेज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : मंगलवार दोपहर लगभग 12.36 बजे से व्हाट्सअप यूज़र को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।  दरअसल, मंगलवार दोपहर से व्हाट्सअप  सर्विसेस डाउन हो गईं।  भारतीय समय के मुताबिक दोपहर लगभग 12.30 बजे से यह सेवा डाउन हो गई है। देश भर के करोड़ों व्हाट्सअप यूज़र पिछले 30 मिनट से व्हाट्सअप की सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे है। 


जबकि फेसबुक, इंस्टा, मैसेंजर, टेलीग्राम की सुविधा सोशल मिडिया यूजर को मिल रहा है। वहीं, व्हाट्सअप के डाउन होने से लोग फेसबुक पर तरह - तरह के पोस्ट भी कर रहे है। मालूम हो कि, मेटा कंपनी के स्वामित्व वाले व्हाट्सअप की सर्विस कुछ देर पहले ही बंद हुई है। जैसे ही व्हाट्सअप का सर्वर डाउन हुआ। ट्विटर पर यह ट्रेंड करने लगा। फेसबुक या मेटा कंपनी की ओर से अभी कोई इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक व्हाट्सअप की सेवाएं बीते 30 मिनट से बंद है और किसी भी तरह के मैसेज आना पूरी तरह से बंद हो गया है। व्हाट्सअप का सिस्टम क्रैश हो गया है और कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि इसे कब तक ठीक कर लिया जाएगा।