ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में शूटिंग करो, करोड़ों की सब्सिडी पाओ! नई फिल्म नीति का बड़ा असरBihar News : बिहार में अफसरों की खैर नहीं! शिकायत मिलते ही होगी जांच, दोषी पर तुरंत कार्रवाईBihar News: बिहार के किसानों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा! अब पूरी जमीन का करा सकेंगे फसल बीमा; बस करना होगा यह कामBihar News: बिहार में परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान! सिपाहियों को मिलेगा ₹3000 भत्ता, नियम तोड़ने वाली बसों पर चला डंडाBihar weather: सावधान बिहार! आज आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News: बिहार में शूटिंग करो, करोड़ों की सब्सिडी पाओ! नई फिल्म नीति का बड़ा असरBihar News : बिहार में अफसरों की खैर नहीं! शिकायत मिलते ही होगी जांच, दोषी पर तुरंत कार्रवाईBihar News: बिहार के किसानों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा! अब पूरी जमीन का करा सकेंगे फसल बीमा; बस करना होगा यह कामBihar News: बिहार में परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान! सिपाहियों को मिलेगा ₹3000 भत्ता, नियम तोड़ने वाली बसों पर चला डंडाBihar weather: सावधान बिहार! आज आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

इंडक्शन चलाने से बढ़ गया है बिजली का बिल? बस बदल दें ये आदतें, फिर आधा हो जाएगा हर महीने का खर्च

Induction Cooktop Cooking: इंडक्शन कुकटॉप के बढ़ते इस्तेमाल के साथ बिजली बिल भी बढ़ रहा है। लेकिन कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप 90% तक खर्च कम कर सकते हैं। सही बर्तन, मीडियम पावर और ढक्कन जैसे छोटे उपाय काफी असरदार साबित हो सकते...

इंडक्शन चलाने से बढ़ गया है बिजली का बिल? बस बदल दें ये आदतें, फिर आधा हो जाएगा हर महीने का खर्च
Ramakant kumar
4 मिनट

Induction Cooktop Cooking: आजकल रसोई में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और गैस की किल्लत के कारण बड़ी संख्या में लोग इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं। शहरों से लेकर गांवों तक इंडक्शन अब तेजी से आम हो रहा है। लेकिन कई घरों में एक नई परेशानी भी सामने आ रही है, हर महीने बढ़ता बिजली बिल। लोगों को लगता है कि इंडक्शन पर खाना बनाना गैस से सस्ता पड़ेगा, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करने पर यह बिजली की खपत काफी बढ़ा देता है।


विशेषज्ञों के अनुसार, ज्यादातर इंडक्शन कुकटॉप 1200 वॉट से लेकर 2000 वॉट तक की बिजली खपत करते हैं। अगर 2000 वॉट वाला इंडक्शन रोज 2 से 3 घंटे चलता है, तो महीने में 60 से 120 यूनिट तक बिजली खर्च कर सकता है। ऐसे में अगर सावधानी नहीं बरती जाए तो बिजली बिल तेजी से बढ़ सकता है। हालांकि कुछ आसान और घरेलू तरीकों को अपनाकर इंडक्शन की बिजली खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है।


सही बर्तन का इस्तेमाल करना सबसे जरूरी

इंडक्शन पर हमेशा फ्लैट तले वाले और मैग्नेटिक बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर बर्तन टेढ़ा-मेढ़ा या इंडक्शन सपोर्टेड नहीं होगा, तो हीट सही तरीके से नहीं बनेगी और खाना पकने में ज्यादा समय लगेगा। इससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। इसलिए वही बर्तन इस्तेमाल करें जिसका तला इंडक्शन के आकार से मेल खाता हो।


हर समय हाई पावर मोड पर न चलाएं 

कई लोग जल्दी खाना बनाने के लिए इंडक्शन को हमेशा हाई मोड पर चला देते हैं। लेकिन हर डिश के लिए तेज गर्मी जरूरी नहीं होती। दाल, सब्जी, चावल या रोटी जैसी चीजें मीडियम या लो पावर पर भी आसानी से बन सकती हैं। लगातार हाई मोड पर चलाने से बिजली तेजी से खर्च होती है और मशीन पर भी दबाव बढ़ता है।


ढक्कन लगाकर पकाएं खाना

खाना बनाते समय बर्तन को ढक्कन से ढक देना एक छोटी लेकिन बेहद असरदार आदत है। ढक्कन लगाने से गर्मी बाहर नहीं निकलती और खाना जल्दी पक जाता है। इससे कुकिंग टाइम कम होता है और बिजली की बचत होती है। खासकर चावल, दाल और सब्जी बनाते समय यह तरीका काफी फायदेमंद माना जाता है।


पहले से तैयारी करने से भी बचेगी बिजली

विशेषज्ञ बताते हैं कि खाना बनाने से पहले सारी सामग्री तैयार रखनी चाहिए। अगर बीच-बीच में सब्जी काटना, मसाले ढूंढना या दूसरी तैयारी करनी पड़े, तो इंडक्शन लगातार चलता रहता है और बिजली खर्च होती रहती है। इसलिए पहले से तैयारी करके रखने पर समय और बिजली दोनों की बचत होती है।


दाल-चावल को भिगोकर बनाएं

दाल, चना, राजमा या चावल जैसी चीजों को पकाने से पहले कुछ देर पानी में भिगो देना चाहिए। इससे ये जल्दी पकते हैं और इंडक्शन को ज्यादा देर तक चलाने की जरूरत नहीं पड़ती। यह तरीका लंबे समय में बिजली बिल कम करने में काफी मदद करता है।


बार-बार ऑन-ऑफ करने से बचें

कुछ लोग इंडक्शन को बार-बार बंद और चालू करते रहते हैं। इससे बिजली की खपत बढ़ती है। कोशिश करें कि खाना लगातार सही तापमान पर पकाया जाए। जरूरत के हिसाब से तापमान कम-ज्यादा करें, लेकिन मशीन को बार-बार ऑन-ऑफ न करें।


इंडक्शन साफ रखना भी है जरूरी

अगर इंडक्शन की सतह गंदी रहती है या उस पर तेल और जली हुई चीजें जमा हो जाती हैं, तो हीट ट्रांसफर सही तरीके से नहीं हो पाता। इससे मशीन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और बिजली की खपत बढ़ जाती है। इसलिए समय-समय पर इंडक्शन को साफ करते रहना जरूरी है।