ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

Health News: शरीर को मजबूत बनाने के लिए करें एक्सरसाइज...बुढ़ापे में भी रखेगी जवान

Health News:शरीर को मजबूत और लचीला बनाए रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। यह न सिर्फ फिटनेस को बेहतर बनाती है, बल्कि बुढ़ापे में चलने-फिरने में भी सहायक होती है। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं.

एक्सरसाइज, मांसपेशियां मजबूत, बुढ़ापे में फिटनेस, शरीर को लचीला बनाना, वॉर्म-अप, पुशअप्स, स्क्वाट्स, शारीरिक ताकत, मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास बढ़ाना, डायबिटीज नियंत्रण, ब्लड प्रेशर नियंत्रण, कोलेस्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Health News: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, जो लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक होते हैं, वे इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बना लेते हैं।जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर को मजबूत और लचीला बनाए रखने की जरूरत भी बढ़ जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज न केवल फिटनेस के लिए फायदेमंद होती है, बल्कि बुढ़ापे में चलने-फिरने में आसानी और शरीर को लचीला बनाए रखने के लिए भी बेहद जरूरी है। ये एक्सरसाइज हमें ताजगी का एहसास दिलाती हैं और शरीर को अंदर से मजबूत बनाती हैं।

फिटनेस विशेषज्ञ बताते हैं कि नियमित रूप से सामान्य एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिसका फायदा हमें रोजाना महसूस होता है। इससे उम्र बढ़ने के बावजूद व्यक्ति सक्रिय और ऊर्जावान बना रहता है। मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से शुरुआत करना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है।सबसे पहले वॉर्म-अप करना जरूरी है, जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं। वॉर्म-अप के बाद शरीर एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाता है। इसके बाद पुशअप्स और स्क्वाट्स जैसी एक्सरसाइज मांसपेशियों को ताकत देती हैं।

दिलचस्प बात यह है कि ये एक्सरसाइज केवल पुरुषों के लिए ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी इन्हें आसानी से कर सकती हैं। एक्सरसाइज न केवल शारीरिक ताकत बढ़ाती है, बल्कि मानसिक रूप से भी खुशी और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है। यही वजह है कि यह हमें तरोताजा और हमेशा जवान महसूस करने में मदद करती है।विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रोज़ाना 20-30 मिनट का वर्कआउट न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत बनाएगा, बल्कि शरीर को लचीला भी रखेगा, जिससे आगे चलकर बुढ़ापे में भी व्यक्ति सक्रिय जीवनशैली जी सकेगा।

जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं होने का खतरा कम होता है। इसके अलावा, उनका व्यक्तित्व भी आकर्षक और आत्मविश्वास से भरा होता है। नियमित व्यायाम करने वाले लोग आमतौर पर कम गुस्सा करते हैं, जिससे उनकी वर्किंग कैपेसिटी भी बढ़ जाती है और वे हर कार्य में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

टैग्स