ब्रेकिंग
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारागेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा

ट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजर

बिहार में जून महीने के ट्रांसफर-पोस्टिंग सीजन के बीच परिवहन विभाग में मनचाही और मालदार जिलों की पोस्टिंग को लेकर लॉबिंग और बोली की चर्चाएं तेज हैं। दागी अधिकारियों की सक्रियता के बीच सरकार की नजर पूरी प्रक्रिया पर बनी हुई है।

dto bihar, जिला परिवहन पदाधिकारी, बिहार परिवहन,Bihar Transfer Posting 2026 Bihar Transport Department Transfer Bihar Officer Transfer News Bihar Posting Controversy Transport Department Bihar Nitish K
AI से सांकेतिक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Transfer-Posting: बिहार में हर वर्ष जून महीने में विभाग के स्तर पर अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन होता है. यह व्यवस्था मुख्यमंत्री रहते नीतीश कुमार ने बनाई थी. जून महीने में स्थानांतरण की फाइल मंत्री स्तर से ही निबटारा किया जाता है. मुख्यमंत्री के परमिशन की जरूरत नहीं पड़ती. इस बार भी 30 जून तक विभाग के स्तर पर बड़े पैमाने पर अधिकारियों का फेरबदल होना है. इसके लिए संबंधित विभागों में फाइल तैयार की जा रही है. 

जून का महीना स्थानांतरण-पदस्थापन वाला.....

बिहार में जून महीने में सरकारी सेवकों के स्थानांतरण-पदस्थापन को लेकर सवाल उठते रहे हैं. गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्रवाई भी की थी. कई बार स्थानांतरण आदेश को रद्द या स्थगित किया गया था. ऐसा इसलिए हुआ था क्य़ों कि बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने या वसूली की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची थी. इस बार भी कई विभागों में अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर बोली लगाये जाने की खबर निकलकर सामने आ रही है. 

दागी अफसर मालदार जिला लेने को बेताब  

परिवहन विभाग में अधिकारियों के होने वाले स्थानांतरण-पदस्थापन को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है. बताया जाता है कि मनचाही पोस्टिंग को लेकर बाहर ही बाहर बोली लगाई जा रही है. बोली लगाने में परिवहन सेवा के सरकारी सेवक सबसे आगे हैं. वैसे सरकारी सेवक बोली लगाने में आगे बताये जा रहे, जो दागी हैं, जिन पर गंभीर आरोप हैं, जांच एजेंसी की जांच में आरोप प्रमाणित हुए. वे सरकारी सेवक खुद व अपने खास लोगों को मनचाही जिला में पोस्टिंग को लेकर लॉबिंग कर रहे. सेटिंग की बात कही जा रही. अगर ऐसा हुआ तो नीतीश कुमार द्वारा करप्शन पर बनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति की धज्जियां उड़ जाएंगी. 

ये लोग तो सरकार को ही दे रहे चैलेंज....

परिवहन विभाग के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो नव प्रोन्नत सरकारी सेवकों ने खुद में ही जिलों का बंटवारा कर लिया है. किन्हें कहां जाना है, यह भी तय कर लिया है. ऐसा कर सरकार को ही चुनौती दी जा रही है. जानकार बताते हैं कि हाल ही में अफसर बने इन सरकारी सेवकों में बड़ा और कमाई वाला जिला में पोस्टिंग को लेकर प्रतिस्पर्धा है. 

ट्रांसफऱ-पोस्टिंग पर सरकार की नजर.... 

बताया जाता है कि 38 जिलों में पचास फीसदी जगहों पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहेंगे, बाकी जगह को परिवहन सेवा के अधिकारियों से भरा जायेगा. इसी को लेकर दागियों द्वारा बोली लगाये जाने की खबर निकलकर सामने आ रही है. हालांकि स्थानांतरण-पदस्थान पर सरकार की नजर है. जिन अधिकारियों का कार्यकाल पूर्ण नहीं हुआ, नए और दागियों को संवेनशील और महत्वपूर्ण जिला में पोस्टिंग मिलने पर मंत्री से लेकर सचिव पर सवाल खड़े होंगे. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता