ब्रेकिंग
गिरिराज सिंह को बड़ी राहत: एमपी-एमएलए कोर्ट ने जमानत बरकरार रखा, कहा- ऐसा केस किया जैसे हम आतंकवादी होंपश्चिम बंगाल कैबिनेट का विस्तार: क्रिकेटर अशोक डिंडा समेत 35 मंत्रियों ने ली शपथ, शुभेंदु मंत्रिमंडल में कुल 41 मंत्रीसम्राट सरकार के रडार पर माफिया नेटवर्क! एक्साइज सहायक आयुक्त के कितने कमाऊ पूत...गर्ल फ्रेंड को सरकारी पिस्तौल देने वाले ASI को किसने बचाया? चर्चा- सचिवालय में लंबे समय से बैठा 'शख्स' सबका संरक्षक कोसी-अंग क्षेत्र को बड़ी सौगात: 40 साल से लंबित बिहपुर-बिहारीगंज रेल परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरीमशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; संगीत जगत में शोक की लहरगिरिराज सिंह को बड़ी राहत: एमपी-एमएलए कोर्ट ने जमानत बरकरार रखा, कहा- ऐसा केस किया जैसे हम आतंकवादी होंपश्चिम बंगाल कैबिनेट का विस्तार: क्रिकेटर अशोक डिंडा समेत 35 मंत्रियों ने ली शपथ, शुभेंदु मंत्रिमंडल में कुल 41 मंत्रीसम्राट सरकार के रडार पर माफिया नेटवर्क! एक्साइज सहायक आयुक्त के कितने कमाऊ पूत...गर्ल फ्रेंड को सरकारी पिस्तौल देने वाले ASI को किसने बचाया? चर्चा- सचिवालय में लंबे समय से बैठा 'शख्स' सबका संरक्षक कोसी-अंग क्षेत्र को बड़ी सौगात: 40 साल से लंबित बिहपुर-बिहारीगंज रेल परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरीमशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; संगीत जगत में शोक की लहर

सम्राट सरकार के रडार पर माफिया नेटवर्क! एक्साइज सहायक आयुक्त के कितने कमाऊ पूत...गर्ल फ्रेंड को सरकारी पिस्तौल देने वाले ASI को किसने बचाया? चर्चा- सचिवालय में लंबे समय से बैठा 'शख्स' सबका संरक्षक

बिहार में बेलगाम नौकरशाहों पर कार्रवाई के बीच उत्पाद विभाग के एक सहायक आयुक्त और उनके कथित 'कमाऊ पूत' सिपाही की चर्चा तेज है। करोड़ों की संपत्ति, राजधानी में फ्लैट खरीद, वसूली नेटवर्क की विभाग के अंदर ही खूब चर्चा हो रही है.

Bihar News, Excise Department Bihar, Samrat Choudhary Government, Bihar Liquor Prohibition, Excise Assistant Commissioner, Corruption in Excise Department, Bihar Vigilance Bureau, Economic Offences Un
AI से सांकेतिक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
10 मिनट

Bihar News: सम्राट सरकार ने बेलगाम नौकरशाहों पर लगाम लगाने की कोशिश शुरू कर दी है. बड़े अफसरों की करप्शन वाली फाइल खुल गई है. बड़े दलाल से मलाई खान वाले दो आईएएस अफसरों को सस्पेंड किया गया है. कई अन्य सरकार के रडार पर हैं. वैसे सिर्फ आईएएस अफसर ही नहीं, बिहार सेवा के अधिकारी भी बेलगाम है. भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डूबकी लगा रहे हैं. 

एक्साइज सहायक आयुक्त के कितने कमाऊ पूत ?

शराब रोकने वाले विभाग के कई अफसरों ने शराबबंदी में इतनी कमाई की है, जितनी कमाई पूरे सेवा काल में नहीं की होगी. लगातार शिकायतें मिलती है, कार्रवाई का सिर्फ दिखावा किया जाता है. इस खेल में एक्साइज के सिपाही से लेकर सचिवालय में बैठे कुछ अधिकारी तक शामिल हैं. 1ST Bihar/Jharkhand ने बताया था कि कैसे बिहार के एक एक्साइज सहायक आयुक्त का खेल चल रहा है. जिस जगह पर पदस्थापित हैं, वहां उनका कई कमाऊ पूत काम कर रहा. लगातार आरोप भी लग रहे, पर सचिवालय में बैठे हाकिम बचा ले रहे. जानकार बताते हैं कि शराबबंदी अगर विफल है तो इसमें उत्पाद विभाग के अफसर ही सबसे बड़े जिम्मेदार हैं. ऐसे में एक्साइज के पूरे सिस्टम को ठीक करने की जरूरत है.  

 प्रेमिका का पिस्टल लिए तस्वीर हुई थी वायरल 

एक्साइज के सहायक आयुक्त पड़ोसी राज्य से सटे जिस महत्वपूर्ण जिले में पदस्थापित हैं, वहां इनके कई कमाऊ पूत हैं. पिछले साल यानि 2025 में इनके ही जिले में एक्साइज के एक दारोगा की प्रेमिका की तस्वीर वायरल हुई थी. वायरल तस्वीर में एक्साइज एएसआई की प्रेमिका पिस्टल लहराती हुई दिखी थी. जांच में इस बात की जानकारी लगी थी कि वो पिस्टल एक्साइज दारोगा के नाम पर अलॉट है. दिखावे के लिए जांच बैठी, एक दो दिन मीडिया में खबर आई, फिर सब खत्म. जांच वाली फाइल दबाकर चहेते एक्साइज एएसआई को बचा लिया गया. हद तो तब हो गई, कार्रवाई की बात छोड़ दीजिए, उक्त एएसआई को चेकपोस्ट से हटाकर दूसरे जगह तैनात करने की जहमत नहीं उठाई गई।


पूरे खेल में सचिवालय में बैठे अफसर भी हैं शामिल ? 

बताया जाता है कि उक्त एएसआई का भी सहायक आयुक्त से गहरा कनेक्शन है. विभाग के जानकार बताते हैं कि इस खेल में सचिवालय में बैठे एक अधिकारी जो लंबे समय से एक ही विभाग में हैं, जो प्रमोशन लेकर अफसर बने हैं, सबके संरक्षक बने हैं. दारोगा -इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई वाली फाइल इन्हीं के पास दम तोड़ देती है.   

एक्साइज के सिपाही-अफसरों में संपत्ति बनाने की होड़ 

एक्साइज विभाग के अदना सा सिपाही के पास महंगी गाड़ियों का बेड़ा है. सहायक आयुक्त पटना से लेकर राज्य से बाहर अकूत संपत्ति अर्जित कर रहे. एक ऐसे ही सहायक आयुक्त हैं , जो इन दिनों खूब चर्चा में हैं. जिनकी पोस्टिंग पड़ोसी राज्य के इंट्री प्वाइंट वाले काफी संवेदनशील जिले में है. विभाग के अंदर चर्चा है कि शादी की सालगिरह पर राजधानी में हाल में जलसा करने वाले सहायक आयुक्त ने मार्च 2026 में राजधानी में 1 करोड़ के फ्लैट की खऱीद की है.  

एक्साइज के सहायक आयुक्त चर्चा में हैं....

''अराजकता ! एक्साइज के 'सहायक आयुक्त' का कमाऊ पूत सब पर भारी....शराबबंदी वाले राज्य में यह क्या हो रहा ? शराब से अकूत संपत्ति अर्जित कर रहे अफसर- माफिया'' . हमने 27 मई को इस खबर से लोगों को रूबरू कराया था. इसके बाद इस जोड़ी के बारे में और भी खबरें निकल कर सामने आ रही हैं. हमने बताया था कि इस हिट जोड़ी की अगली खबर से भी आप सभी को अवगत करायेंगे. 

मार्च के पहले हफ्ते में राजधानी में खरीदी प्रॉपर्टी 

दरअसल, उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त जो महत्वपूर्ण जिले में पदस्थापित हैं, इनके कमाऊ पूत की चर्चा तो है ही, इनकी भी खूब चर्चा हो रही है. विभाग के लोग बताते हैं कि वर्तमान पदस्थापन वाली जगह पर साहेब ने खूब कमाई की है. कमाई को राजधानी में खपाई जा रही है. बताया जाता है कि सहायक आयुक्त ने राजधानी का दानापुर इलाके में मार्च 2026 के पहले हफ्ते में फ्लैट की खरीद की है. जिसका सरकारी मूल्य लगभग 50 लाख रू है. यह तो सरकारी मूल्य हुआ, वैसे बाजार भाव करीब 1 से डेढ़ करोड़ के करीब है. पूर्व में क्रय किए गए फ्लैट और जमीन की बात तो छोड़ ही दीजिए. जब इस चर्चा की सत्यता के बारे में पड़ताल की गई तब इस बात की पुष्टि हुई है कि इन्होंने मार्च के पहले हफ्ते में राजधानी में प्रॉपर्टी की खरीद की है.  

वैध तरीके से संपत्ति अर्जित करना अपराध नहीं 

स्पष्ट कर दें, वैध तरीके से संपत्ति अर्जित करना अपराध नहीं. चाहे वो आम आदमी हो या सरकारी सेवक.अब सहायक आयुक्त ने प्रॉपर्टी कहां से खरीदी, वैध कमाई से या अवैध से, यह तो वही बता सकते हैं. वैसे जांच एजेंसी को अधिकार है कि वो सरकारी सेवक के आय के श्रोत की जांच करे. विभाग के अंदर  चर्चा है कि वर्तमान जिले में खूब कमाई हो रही, कमाऊ पूत भी खूब कमा कर दे रहा. लिहाजा संपत्ति अर्जित की जा रही. 

जांच एजेंसियों की कमाई करने वाले सरकारी सेवकों पर है नजर 

हालांकि सम्राट सरकार ने जांच एजेंसियों को खुली छूट दे दी है कि वे अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले सरकारी सेवकों की जांच कर उचित कार्रवाई करें. आर्थिक अपराध इकाई, विशेष निगरानी इकाई और निगरानी ब्यूरो लगातार कार्रवाई कर भी रही हैं. निगरानी ब्यूरो की तरफ से हाल ही में कहा गया है कि 80 सरकारी सेवक उनके टारगेट पर हैं.  

कमाऊ पूत के पास महंगी गाड़ियों का बेड़ा 

एक्साइज के सहायक आयुक्त  के बारे में और भी खबरे हैं. जिसे आगे बतायेंगे. अब इनके कमाऊ पूत के बारे में बता दें. सहायक आयुक्त का कमाऊ पूत सिपाही है. यह सिपाही लंबे समय के साहब के साथ है. इसके बारे में विभागीय लोग बताते हैं कि इनके पास गाड़ियों का बेड़ा है. बेड़े में तरह-तरह की महंगी गाड़ियां हैं. बताया जाता है कि कई गाड़ियों को दूसरे के नाम पर क्रय किया गया है. इन महंगी गाड़ियों का सचिवालय में बैठे उत्पाद के अन्य हाकिम सेवा लेते रहते हैं

सहायक आयुक्त के कमाऊ पूत की खूब हो रही चर्चा 

सहायक आयुक्त का एक कमाऊ पूत सब पर भारी है. उसके आगे दारोगा-इंस्पेक्टर कुछ नहीं. शख्स का कानून से कोई मतलब नहीं, मतलब सिर्फ पैसे से है. विभाग के ही सूत्र बताते हैं कि उक्त सिपाही पर सहायक आयुक्त का सीधा हाथ है. लिहाजा दारोगा-इंस्पेक्टर को रत्ती भर भी वैल्यू नहीं देता. सहायक आयुक्त के खास सिपाही को मतलब सिर्फ वसूली से है. रात भर जमकर वसूली...सुबह में साहब की हिस्सेदारी. इसी फार्मूले के तहत उक्त सिपाही का लूट राज जारी है.

साहब आगे-आगे सिपाही पीछे से पहुंच जा रहा....

दरअसल, सिपाही के बिना सहायक आयुक्त का काम चल ही नहीं सकता. साहब जहां जाते हैं,पीछे से उक्त सिपाही को अपने यहां पदस्थापित करा लेते. यह खेल कई सालों से जारी है. इसके पहले साहब जिस जिले (सारण प्रमंडल का एक जिला) में थे, वहां भी यह जोड़ी कमाई में मामले में हिट थी. इस बार सहायक आयुक्त जिस महत्वपूर्ण जिले ( पड़ोसी राज्य का इंट्री वाला जिला) में पदस्थापित हैं, वहां तो यह कमाऊ पूत आतंक मचा रखा है. बताया जाता है कि आमलोगों से जबरन वसूली की जा रही. दारोगा-इंस्पेक्टर के मना करने के बाद भी उसकी ठसक ऐसी की, फर्क नहीं पड़ता. बेचारे दारोगा-इंस्पेक्टर करें तो क्या, सिपाही के सिर पर साहब का हाथ जो है. मन मसोस कर रह जा रहे. ऐसा नहीं कि जिस जिले में यह खेल किया जा रहा. वो राजधानी से बहुत दूर है, जहां की बात मुख्यालय नहीं पहुंच रही. सारी बात मुख्यालय पहुंचती है, पर....। 

उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त और उनके कमाऊ पूत के द्वारा खेला उस महत्वपूर्ण जिले में खेला जा रहा, जो काफी महत्वपूर्ण जिला है. सीमाई राज्य से सटा हुआ जिला है. शराब की इंट्री प्वाइंट वाला जिला है. ऐसे जिले में साहब के कमाऊ पूत का आतंक जारी है. समझ जाइए, शराबबंदी कानून को ऐसे अफसर-कर्मी सफल करा रहे हैं या विफल ? 

हाल में राजधानी में किया था बड़ा जलसा

बताया जाता है कि, साहब की पूरी व्यवस्था कमाऊ पूत(सिपाही) के ही जिम्मे है. इस महीने यानि मई के तीसरे हफ्ते में ही साहब (सहायक आयुक्त) ने राजधानी में शादी की सालगिरह पर बड़ा जलसा किया था. मैरेज हॉल में राजशाही व्यवस्था की गई थी. 400-500 गेस्ट शामिल हुए थे. जिसमें विभाग के छोटे-बड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे थे. मेहमानवाजी में पानी की तरह पैसे बहाये गए. वो पैसे किसी दूसरे ने नहीं बल्कि कमाऊ पूत ने ही खर्च किए थे. अब समझ जाइए,जिस सिपाही के भरोसे साहब हैं, उसका जलवा तो रहेगा. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता