ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

JPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेज

JPSC Exam Scam: झारखंड JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की जांच तेज हो गई है। पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के बाद JPSC के तीन सदस्यों डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद ने भी इस्तीफा दे दिया है। तीनों से CID पूछताछ करेगी।

JPSC Exam Scam
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितता और OMR शीट में हेराफेरी के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के इस्तीफे के बाद अब JPSC के तीन सदस्यों डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 



तीनों सदस्यों ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को भेजा है। तीनों सदस्यों को झारखंड पुलिस की CID ने पूछताछ के लिए समन जारी किया था। इस घटनाक्रम के बाद झारखंड के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, सोमवार को CID तीनों सदस्यों से पूछताछ करेगी।



14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच

CID झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। जांच में परीक्षा संचालन, OMR शीट में कथित छेड़छाड़ और अयोग्य अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने जैसे आरोप शामिल हैं। इसी सिलसिले में CID ने आयोग के तीनों सदस्यों को अलग-अलग तारीखों पर पूछताछ के लिए बुलाया था। अब उनके इस्तीफे के बाद जांच और भी महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गई है।



पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से भी पूछताछ

इससे पहले JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते के कार्यालय और आवास पर CID ने छापेमारी की थी। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। खियांग्ते के आवास से जुड़े एक कंप्यूटर ऑपरेटर से भी CID पूछताछ कर रही है। वहीं, खियांग्ते से CID कार्यालय में दो दौर की पूछताछ होने की जानकारी सामने आई है।



TDPL से जुड़े लोगों पर भी कार्रवाई

इस मामले में परीक्षाओं के संचालन से जुड़ी एजेंसी TDPL के अधिकारियों और अन्य आरोपियों पर भी जांच एजेंसी की कार्रवाई हुई है। रिपोर्टों के अनुसार, एजेंसी के निदेशक, मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी और कई अन्य लोगों को CID ने गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पूछताछ में सामने आई जानकारियों के आधार पर अब जांच का फोकस JPSC के शीर्ष पदाधिकारियों तक पहुंचता दिखाई दे रहा है।



इस्तीफे से आयोग की साख पर सवाल

परीक्षा प्रक्रिया और OMR से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की जांच के बीच JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा आयोग के कामकाज और उसकी विश्वसनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब जांच एजेंसी की पूछताछ में क्या तथ्य सामने आते हैं और मामले में आगे किन लोगों पर कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता