ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

युवती की एक महीने बाद होने वाली थी शादी, प्रेमी के साथ उठाया खौफनाक कदम; सदमे में परिवार

PALAMU: प्यार एक ऐसा एहसास जरूर है, लेकिन जब यही प्यार चिंता का विषय बन जाए तो क्या हो सकता है? इसका उदहारण झारखंड से देखने को मिला, जहां एक लड़की की शादी अगले महीने जून में होने वाली थी. लेकिन इससे

युवती की एक महीने बाद होने वाली थी शादी, प्रेमी के साथ उठाया खौफनाक कदम; सदमे में परिवार
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PALAMU: प्यार एक ऐसा एहसास जरूर है, लेकिन जब यही प्यार चिंता का विषय बन जाए तो क्या हो सकता है? इसका उदहारण झारखंड से देखने को मिला, जहां एक लड़की की शादी अगले महीने जून में होने वाली थी. लेकिन इससे पहले लड़की ने अपने प्रेमी के साथ खौफनाक कदम उठा लिया. जिसके बाद शादी वाला घर मातम में बदल गया.

बता दें यह घटना राज्य के पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के चराई पंचायत के केरकीकला गांव की है. जहां लड़की सोनाकली कुमारी और नागेंद्र भुइयां के बीच प्रेम संबंध चल रहा था. लेकिन इसी बीच लड़की की शादी कही और तय हो गई. इसी बीच गांव में रविवार को एक शादी समारोह थी जहां दोनों को अंतिम बार दिखे.


जिसके बाद मंगलवार को नागेंद्र भुइयां के घर में दोनों का शव बरामद हुआ है. इस मामले में छत्तरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि लड़की की शादी कहीं और तय किया गया था. प्रेमिका प्रेमी के घर में गई हुई थी, वहीं दोनों ने गलत कदम उठा लिया है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.


लोगों के अनुसार रविवार से सोना कली कुमारी गायब थी और नागेंद्र भुइयां के घर में ही रह रही थी. इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं हुई थी. नागेंद्र के परिवार वाले एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए बाहर गए हुए थे सिर्फ घर में एक छोटा भाई था. वही सोमवार की रात नागेंद्र और सोनाकली खाना खाने के बाद कमरे में सो गए थे. सुबह जब देर तक दरवाजे नहीं खोले जाने के बाद छोटे भाई ने ग्रामीणों को खबर की.

टैग्स