ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

पति को खाना देने से इनकार करना पत्नी को पड़ गया भारी, लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी हत्या

घटना के संबंध में बताया जाता है कि छह बच्चों की मां सुनीता देवी से उसके पति संतोष भुईयां ने खाना मांगा था। पति नशेड़ी है जो अक्सर शराब के नशे में रहता है। उसका शराब पीना पत्नी को अच्छा नहीं लगता था। गुस्से में आकर उसने खाना देने से मना कर दिया था।

PATNI KI HATYA
पत्नी की हत्या
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAMGADH: पति ने पत्नी से खाना परोसने को कहा लेकिन पत्नी ने खाना देने से इनकार कर दिया। यह बात शराबी पति को नागवार गुजरा उसने घर में रखे लोहे की रॉड को उठाया और पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। 


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र के PTPS न्यू मार्केट की है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि छह बच्चों की मां सुनीता देवी से उसके पति संतोष भुईयां ने खाना मांगा था। पति नशेड़ी है जो अक्सर शराब के नशे में रहता है। उसका शराब पीना पत्नी को अच्छा नहीं लगता था। गुस्से में आकर उसने शराबी पति को खाना देने से मना कर दिया..


 फिर क्या था पति आग-बबूला हो गया और लोहे की रॉड से पत्नी को इस कदर पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पति ने लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिसे पतरातू थाने की पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पिता द्वारा मां की हत्या किये जाने से मृतका के सभी 6 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।