ब्रेकिंग
कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही

वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे बने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के प्रधान सचिव, सरकार ने जारी की अधिसूचना

RANCHI: झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग

वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे बने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के प्रधान सचिव, सरकार ने जारी की अधिसूचना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। विनय चौबे 1999 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद विनय चौबे ने पद से इस्तीफा दे दिया था।


दरअसल, झारखंड लैंड स्कैम मामले में ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में नई सरकार और नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी हो गई है।चंपई सोरेन ने नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा, कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम और राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। नई सरकार के गठन के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।


इससे पहले भी विनय चौबे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव पद पर पदस्थापित थे, लेकिन जमीन घोटाले में ईडी की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने ये पद खुद छोड़ दिया था लेकिन एक बार फिर चंपई सोरेन सरकार में उन्हें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद पर पदस्थापित किया गया है। चंपई सोरेन ने आज यानी दो फरवरी को राजभवन में सीएम पद की शपथ ली है।