ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजर

लातेहार में उग्रवादी की ग्रामीणों ने की पीट-पीटकर हत्या, लेवी वसूलने आया था

Latehar News: झारखंड के लातेहार में लेवी वसूलने आए उग्रवादी की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। उग्रवादी की हत्या के बाद से इलाके में हड़कंप मचा है।

 Latehar News
उग्रवादी की ग्रामीणों ने की पीट-पीटकर हत्या
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Latehar News: झारखंड के लातेहार से एक उग्रवादी संगठन के मुखिया की ग्रामीणों की पिटाई से मौत होने का मामला सामने आया है। झारखंड संघर्ष जन्म मुक्ति मोर्चा (जेएसजेएमएम) के सुप्रीमो किशोर नायक उर्फ अभयजी की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। लेवी वसूलने के लिए इलाके में आए उग्रवादी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब सात उग्रवादी हथियार के साथ ईंट भट्ठों से रंगदारी वसूलने रामपुर गांव पहुंचे थे। उसी दौरान एक भट्ठे में रंगदारी को लेकर उग्रवादियों ने संचालक और मजदूरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों का गुस्सा सातवें आसान पर पहुंच गया और देखते ही देखते सभी उग्रवादियों से जा भिड़े।


मजदूरों का उग्र रूप देखकर उग्रवादी फायरिंग करके भागने लगे, तभी तीन उग्रवादियों को मजदूरों और ग्रामीणों ने धर दबोचा और उनकी जमकर पिटाई की। इस घटना में एक उग्रवादी बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों उग्रवादियों को गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने घायल उग्रवादी अभय नायक को चंदवा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता