ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

विधानसभा घेराव मामले में पूर्व विधायक अमित महतो ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल

RANCHI: झारखंड विधानसभा का घेराव करने से जुड़े मामले में सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने मंगलवार को अपर न्याययुक्त पीके शर्मा की अदालत में सरेंडर किया. कोर्ट ने सरेंडर करने

विधानसभा घेराव मामले में पूर्व विधायक अमित महतो ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा का घेराव करने से जुड़े मामले में सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने मंगलवार को अपर न्याययुक्त पीके शर्मा की अदालत में सरेंडर किया. कोर्ट ने सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने पूर्व विधायक रको जेल भेज दिया. 


मालूम हो कि पूर्व में आए  पूर्व विधायक एक अन्य मामले में भी कोर्ट में सरेंडर किया जिसमें कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई गई थी और इसके वजह से उनकी विधानसभा सदस्यता भी चली गई थी. हालांकि बाद में कोर्ट ने 2 साल की सजा को घटाकर उसे एक साल कर दिया था. कोर्ट में सरेंडर के बाद पूर्व विधायक की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई है.


बता दें कि अमित के खिलाफ साल 2022 में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के बाद रांची के धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. FIR में सरकारी काम में बाधा डालने और बिना अनुमति सड़क जाम करने साथ साथ कई आरोप लगाये गये थे. वही सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो कोर्ट में सरेंडर करने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था और जानकारी दी थी कि वे आज सरेंडर करने वाले हैं. उन्होंने बताया था कि कि 2006 के सोनाहातू CO मामले और 2023 में विधानसभा घेराव मामले में सरेंडर करेंगे. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 2006 मामले में मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है. जबकि विधानसभा घेराव केस में मुझे अदालत की तरफ से जमानत नहीं मिला. मैं सरकार की लगत नीतियों का विरोध करता रहूंगा. चाहे मुझे कितनी बार भी जेल जाना पड़े.


टैग्स