ब्रेकिंग
पटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

वसुंधरा राजे ने मोदी सरकार का किया गुणगान, पत्रकारों के सवालों का नहीं दिया जवाब

GIRIDIH: राजस्थान की पूर्व सीएम व बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे आज गिरिडीह में थी। जहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के कार्यों का गुणगान कि

वसुंधरा राजे ने मोदी सरकार का किया गुणगान, पत्रकारों के सवालों का नहीं दिया जवाब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GIRIDIH: राजस्थान की पूर्व सीएम व बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे आज गिरिडीह में थी। जहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के कार्यों का गुणगान किया। हालांकि मीडिया के सवालों से वो बचती नजर आईं। मीडिया ने जब सवाल किया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया कहा कि नो कमेन्ट्स...


मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया इन दिनों झारखंड दौरे पर हैं। दुमका, गोड्डा में कार्यक्रम के बाद वे बुधवार से गिरिडीह में है। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के गांडेय और गिरिडीह में वे संवाद कार्यक्रम कर चुकी हैं। गुरुवार को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के डुमरी में संवाद कार्यक्रम हुआ तो वही कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के बगोदर में भी वो जनसभा को संबोधित करेंगी। 


गिरिडीह में मीडिया से बातचीत करते हुए मोदी सरकार के 9 साल में किये गये उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी भी साथ थी। हालांकि मीडिया के सवालों से वसुंधरा राजे बचती नजर आई। वसुंधरा राजे ने मीडिया को बताया कि केंद्र सरकार ने देशभर के 112 जिला का चयन आकांक्षी जिला के तौर पर किया है। जिसमें गिरिडीह समेत झारखंड के 19 जिले शामिल हैं। जिन जिलों का चयन आकांक्षी जिला के तौर पर की गयी है उन जिलों को सीधा केंद्र सरकार फंड देने का काम कर रही है।


बसुंधरा राजे ने कहा कि केंन्द्र की मोदी सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल में रेल, सड़क मार्ग पर बेहतर काम किया है। हवाई अड्डे का निर्माण लगातार हो रहे है। झारखंड के दुमका व बोकारो में भी हवाई अड्डा बनने जा रहा  है। MSME के माध्यम से 7 करोड़ लोगों को रोजगार दिया गया है।

टैग्स