ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

वंदे भारत ट्रेन में कार्यकर्ताओं के साथ नजर आएं BJP सांसद, विवादों में घिर गये जयंत सिन्हा, रेल अधिकारी ने कहा-ट्रायल रन में सफर करना गलत

RANCHI: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज अपने निर्धारित समय से 20 मिनट पहले पटना से रांची पहुंची। पटना से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर वंदे भारत खुली थी और रांची 1 बजे पहुंचना था लेकिन

वंदे भारत ट्रेन में कार्यकर्ताओं के साथ नजर आएं BJP सांसद, विवादों में घिर गये जयंत सिन्हा, रेल अधिकारी ने कहा-ट्रायल रन में सफर करना गलत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI:  वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज अपने निर्धारित समय से 20 मिनट पहले पटना से रांची पहुंची। पटना से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर वंदे भारत खुली थी और रांची 1 बजे पहुंचना था लेकिन बीस मिनट पहले 12 बजकर 40 मिनट पर ही यह ट्रेन रांची पहुंच गयी। वंदे भारत का यह ट्रायल आज सफल साबित हुआ। लेकिन ट्रेन के रांची पहुंचते ही एक नया विवाद छिड़ गया। 


दरअसल भाजपा के सांसद जयंत सिन्हा इस ट्रेन से सफर कर रहे थे। हजारीबाग से बरकाकाना तक उन्होंने वंदे भारत में सफल किया। उनके ऐसा किये जाने पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गये। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन के ट्रायल रन में सांसद सफर नहीं कर सकते है। लेकिन जयंत सिन्हा ने वंदे भारत में सफर किया। सांसद होने की वजह से उन्हें किसी ने ट्रेन में चढ़ने से नहीं रोका। 


रांची पहुंचने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह ट्रेन मील का पत्थर साबित होगा। हमलोग बरकाकाना स्टेशन से सवार हुए थे हमलोग भाजपा के कार्यकर्ता है और माननीय जयंत सिन्हा जी हमारे जनप्रतिनिधि हैं। इस क्षेत्र के लोगों को पटना जाने में सुविधा होगी। जो सपना था वो पूरा हो गया है। ट्रेन में सफर करना बहुत अच्छा लगा। इसके लिए पीएम मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा और रांची के सांसद संजय सेठ को धन्यवाद देते हैं। वंदे भारत ट्रेन  मोदी जी के सपनो का ट्रेन हैं। 

टैग्स