ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

वैलेंटाइन डे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, जबरन कई प्रेमी युगल की पार्क में कराई शादी

RANCHI: वैलेंटाइन डे के दिन रांची में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर गुंडागर्दी की है. पार्कों में कई प्रेमी युगल को पकड़कर जबरन शादी करा दी है. कुछ प्रेमी युगल के साथ मारपी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: वैलेंटाइन डे के दिन रांची में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर गुंडागर्दी की है. पार्कों में कई प्रेमी युगल को पकड़कर जबरन शादी करा दी है. कुछ प्रेमी युगल के साथ मारपीट की भी घटना हुई है. 

पार्क में ही प्रेमी से प्रेमिका के मांग में डलवाया सिंदूर

बजरंग दल के कार्यकर्ता रांची के कई पार्कों में झुंड बनाकर घुमते रहे. प्रेमी युगल को पकड़ कर पहले तो धमकी दिया और कहा कि फिर किसी लड़की के साथ देखा तो अंजाम बुरा होगा. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पार्क में ही प्रेमिका के मांग में जबरन प्रेमी से सिंदूर डलवाया. इस दौरान प्रेमी युगल छोड़ने की गुहार लगाते रहे. लेकिन कार्यकर्ताओं ने एक ना सुनी.

थाना पहुंचा मामला

प्रेमी युगलों को परेशान करने की खबर मिलने के बाद रांची पुलिस कई पार्कों में पहुंची और प्रेमी युगल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पकड़ थाने ले गई है. जबरन शादी कराने पर प्रेमी युगलों ने पुलिस के सामने विरोध जताया है और कहा कि हमलोग कोई गलत काम नहीं कर रहे थे. सिर्फ पार्क में साथ में बैठे हुए थे. इस दौरान ही बजरंग दल के कई कार्यकर्ता पहुंचे मारपीट करने लगे.