ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

वज्रपात से 3 हॉकी प्लेयर्स की दर्दनाक मौत, 5 की हालत गंभीर, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे सभी

DESK: ठनका गिरने से 3 हॉकी प्लेयर्स की मौत हो गयी है जबकि 5 खिलाड़ी वज्रवात से झुलसकर बुरी तरह घायल हो गये हैं। यह दर्दनाक हादसा झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्

वज्रपात से 3 हॉकी प्लेयर्स की दर्दनाक मौत, 5 की हालत गंभीर, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे सभी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: ठनका गिरने से 3 हॉकी प्लेयर्स की मौत हो गयी है जबकि 5 खिलाड़ी वज्रवात से झुलसकर बुरी तरह घायल हो गये हैं। यह दर्दनाक हादसा झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र की है। जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि टूटीकेल पंचायत के झपला में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सभी हॉकी खिलाड़ी जा रहे थे तभी तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी इसी दौरान बादल के गरजने के बाद ठनका उसी पेड़ पर गिर गया जिस पेड़ के नीचे हॉकी प्लेयर्स बारिश से बचने के लिए खड़े थे। ठनका गिरने से कई प्लेयर्स बुरी तरह झुलस गये। 


वही तीन खिलाड़ियों की मौके पर मौत हो गयी। जबकि 5 खिलाड़ी बुरी तरह झुलस गये। मृतकों की पहचान सेनंन डांग, निर्मल होरो और अनीस के रूप में हुई है। जबकि घायल खिलाड़ियों की पहचान क्लेमेंट बागे,जैलेश बागे,सलीम बागे,पतरस बागे और पतिराम बागे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही घायलों को कोलेबिरा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पांचों खिलाड़ियों का इलाज चल रहा है। 


टैग्स