ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

ट्रेलर ने दो लोगों को रौंदा, दोनों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

JHARKHAND : पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना बिंदाडीह गांव से सटे डांगापाड़ा-महेशपुर मुख्य सड़क में पत्थर (गिट्टी) लोड एक तेज रफ्तार ट

ट्रेलर ने दो लोगों को रौंदा, दोनों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JHARKHAND : पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना बिंदाडीह गांव से सटे डांगापाड़ा-महेशपुर मुख्य सड़क में पत्थर (गिट्टी) लोड एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने दो लोगों को रौंद डाला। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंची और छानबीन में जुट गई है। 


जानकारी के अनुसार, बिंदाडीह गांव के रहने वाले 25 वर्षीय देबू सोरेन और 45 वर्षीय रामेश्वर मरांडी सड़क पार रहे थे। इसी दौरान शहरग्राम की ओर से पत्थर लोड ट्रेलर तेज रफ्तार से हिरणपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और दोनों व्यक्ति को रौंदते हुए एक पक्की नाली में घुस गया। इस सड़क हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने रातभर सड़क जाम कर दिया। सुबह भी सड़क जाम रही, वे मुआवजे की मांग कर रहे थे। रविवार सुबह घटनास्थल पर बीडीओ दिलीप टुडू सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आश्वासन देने के बाद सड़क जाम हटाया गया। वहीं दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया। उधर, इस बाबत बीडीओ दिलीप टुडू ने बताया कि मृतकों के परिजनों को पारिवारिक योजना के लाभ दिया जाएगा।