ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर रांची में ट्रैफिक प्लान जारी, मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए विशेष निर्देश

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे के मद्देनज़र रांची में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

DROUPADI MURMU
DROUPADI MURMU
© DROUPADI MURMU
User1
3 मिनट

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर 14 और 15 फरवरी को झारखंड आएंगी। उनके दौरे को ध्यान में रखते हुए राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। रांची ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने आदेश जारी कर वाहनों की आवाजाही, मैट्रिक परीक्षार्थियों और हवाई यात्रियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

रांची में 14 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक और 15 फरवरी को पूरे दिन बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त, 14 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों का भी शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा।


बंद रहेंगे मार्ग

14 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा- कांके, रातू, दलादली और काठीटांड़ की ओर जाने वाले वाहन लालपुर रोड और कांटाटोली होते हुए जा सकेंगे। हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, बाइपास रोड, न्यू मार्केट चौक, हॉट लिप्स चौक और राजभवन मोड़ जैसे इलाकों में सड़कों का कम उपयोग करने की सलाह दी गई है।


15 फरवरी को विशेष ट्रैफिक प्लान

15 फरवरी को पलामू, गढ़वा, लातेहार और गुमला से आने वाले बड़े वाहन रिंग रोड से गुजरेंगे। जमशेदपुर और हजारीबाग से आने वाले बड़े वाहन रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।


एयरपोर्ट यात्रियों के लिए निर्देश

14 और 15 फरवरी को फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें:

14 फरवरी को शाम 4:00 से 5:30 बजे की फ्लाइट के यात्रियों को दोपहर 3:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है।

15 फरवरी को दोपहर 11:00 से 1:30 बजे की फ्लाइट के यात्रियों को सुबह 11:30 बजे तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है।


मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के लिए विशेष निर्देश

मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के चलते परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं:

प्रथम पाली के छात्रों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

दूसरी पाली के छात्रों को दोपहर 12:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए कहा गया है।

राष्ट्रपति के दौरे को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने यह व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई है।