ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

तेलंगाना से झारखंड के लिए 24 कोच वाली ट्रेन रवाना, फंसे मजदूरों की घर वापसी शुरू

RANCHI: झारखंड सरकारी मेहनत रंग लाने लगी है. विशेष अनुमति मिलने के बाद तेलंगाना से झारखंड के मजदूरों को लेकर 24 कोच वाली ट्रेन रवाना हो गई है. यह ट्रेन आज सुबह 5 बजे लिंगमपेल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  झारखंड सरकारी मेहनत रंग लाने लगी है. विशेष अनुमति मिलने के बाद तेलंगाना से झारखंड के मजदूरों को लेकर 24 कोच वाली ट्रेन रवाना हो गई है. यह ट्रेन आज सुबह 5 बजे लिंगमपेल्ली में फंसे हुए मजदूरों को लेकर आ रही है. 

इसको भी पढ़ें: दिखावा करते रह गए सुशील मोदी, हेमंत सोरेन ने चलवा ली ट्रेन

गृह मंत्रालय से मिली अनुमति

इस ट्रेन को लेकर गृह मंत्रालय की ओर से विशेष अनुमति मिली है. आज रात 11 बजे ट्रेन हटिया स्टेशन पहुंचेगी. बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में 1200 मजदूर सवार है.  

नियमों का हुआ पालन

इस ट्रेन को लेकर रेल मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि झारखंड सरकार की अपील पर इसे चलाया गया है. जिसमें सभी तरह के नियमों का पालन किया गया है. ये सिर्फ इकलौती ट्रेन थी., जिसे चलाया गया है. आगे दूसरी ट्रेन चलेगी की नहीं यह भी तय नहीं है. बता दें कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रेल मंत्री से झारखंड के मजदूरों को लाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने की अनुमति मांगी थी.

टैग्स